लुधियाना : जेल में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के दावों के बीच एक बार फिर प्रबंधों को सेंध लगाते हुए जेल में फिर मोबाइल फोन पहुंच गए हैं। जेल के अंदर से समय-समय पर मोबाइलों की बरामदगी कार्य प्रणाली पर (15 mobile phones recovered) सवालिया निशान भी खड़े करती है।
इसे भी पढ़ें – पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को पुलिस ने किया डिटेन
15 mobile phones recovered – जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान जेल के अंदर से 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 6 कैदियों से 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जबकि 8 मोबाइल फोन लावारिस हालत में बरामद किए गए हैं। सहायक अधीक्षक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है, जिसके बाद जेल अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

