जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सेना को बड़ी सफलता मिली है. आतंकी गतिविधि के इनपुट पर 61-आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) ने राजौरी के थानमंडी गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. इस दौरान (10 grenade socks gloves and medicines) एक आतंकी ठिकाना मिला, जहां से ग्रेनेड, कई बैटरी, खाने-पीने की चीजें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है.
10 grenade socks gloves and medicines – आतंकी ठिकाने से 10 यूबीजीएल ग्रेनेड बरामद हुए हैं, जो कि एक बड़े घी के डिब्बे के अंदर छिपाए गए थे. फोटो फिल्म निगेटिव का 1 पैकेट मिला है. इसके साथ ही 50 छोटी बैटरियां, 10 टॉर्च की बैटरियां, 3 चम्मच, 1 टूथब्रश, 2 कंघी, 1 प्लास्टिक का तिरपाल, 1 कंबल, प्लास्टिक का 1 कैन, लोहे का 1 फेविकोल कैन और टूटा हुआ गोला-बारूद का 1 डिब्बा मिला है.
इसे भी पढ़ें – भारत-पाकिस्तान के बीच पुल की जगह कुश्ती का अखाड़ा बना कश्मीर : मुफ्ती
