मस्ती और रंगों का त्योहार होली सभी का Favourite है। इस मौके पर सभी रंगों में रंगकर त्योहार को enjoy करते हैं। इस बीच केमिकल युक्त होली रंगों से शरीर और बालों को होने वाले नुकसान को लेकर भी लोग परेशान रहते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे रंगों से मस्ती के बीच अपनी स्किन का भी ध्यान रखा जा सकता है, होली खेलने से 20 मिनट पहले त्वचा पर 20 एसपीएफ सनस्क्रीन का लेप कीजिए। ज्यादातर सनस्क्रीन में मॉइश्चराइजर ही विद्यमान होता है।

यदि आपकी त्वचा अत्यधिक शुष्क है तो पहले सनस्क्रीन लगाएं, कुछ समय इंतजार करने के बाद ही त्वचा पर Moisturizer का लेप करें। बाजू और सभी खुले अंगों पर मॉइश्चराइजर लोशन या क्रीम का उपयोग करें।  होली खेलने से पहले सिर में बालों पर हेयर सीरम या कंडिशनर का उपयोग करें। इससे बालों को गुलाल के रंगों की वजह से पहुंचने वाले सूखेपन से सुरक्षा मिलेगी तथा सूर्य की किरणों से होने वाले नुकसान से भी बचाव मिलेगा।

नैचुरल कलर ही यूज करें

होली खेलने के दौरान रंगों का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए। जहां तक हो सके नैचरल रंगों का ही प्रयोग करें। होली के मद्देनजर मार्केट में काफी अच्छे नैचरल कलर भी मौजूद हैं जो आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। रंगों का इस्तेमाल करने से पहले चेक करें कि उसमें कोई रफ चीज न मिली हो। सही होली रंगों का चुनाव करने से शरीर को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Dandruff Home Remedies – प्रकार, कारण और घरेलू उपाय

सुखी होली

अगर संभव हो तो आपको सुखी होली खेलनी चाहिए, और इस्तेमाल कम करना चाहिए, सूखे रंगो को आप बाद मैं आराम से झाड़ सकती है| हलाकि, खुद को हाइड्रेटड रखने के लिए आपको खूब पानी या जूस आदि पीनी चाहिए| याद रखे की होली रंगों मैं रंगे हाथो से खाने से बचे|

बेसन से छुड़ाएं रंग

रंगों से होली खेलने के बाद हमारी स्किन रूखी हो जाती है, इसलिए नहाते वक्त चेहरे को ज्यादा न रगड़ें बल्कि हल्के हाथों से स्क्रब करें। कई बार ज्यादा रगड़ने से स्किन में जलन होने लगती है। इसके अलावा आप रंग को छुड़ाने के लिए बेसन में नींबू और दूध मिलाकर पेस्ट बनाकर उसे स्किन पर लगाएं। इसके बाद 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से हाथ मुंह धो लें, रंग निकल जाएगा।

खासतौर पर स्किन और बालों से जुड़ी प्रॉब्लम्स तो आम बात हैं। लेडीज की स्किन सॉफ्ट होती है। उनकी स्किन के लिए होली के कलर बेहद हार्मफुल होते हैं। अगर आप होली के रंगों की खुशियों में रंगने के साथ अपनी खूबसूरती भी बरकरार रखना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको पहले से ही तैयार होना पड़ेगा। होली में रंगों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

ये भी पढ़ें: अजवाइन गुणों की बूटी ; जानिए अजवाइन के रहस्यमयी और गुणकारी उपाय

बालों पर डीप कंडीशनिंग करें

 

 

होली के बाद तुरंत बालों को अच्छे से कंडीशनिंग करें, लेकिन अगर उस दिन समय की कमी है तो दूसरे दिन भी आप ये कर सकते हैं। ये रंगों से बालों को डैमेज होने से बचाता है। दो बड़े चम्मच शहद में दो अंडे और एक बड़े चम्मच नारियल का तेल अच्छे से मिलाएं। इसे अपने बालों पर लगाएं और करीब एक घंटे तक रहने दें। इसे माइल्ड शैंपू और एक अच्छे कंडीशनर से धो लें। इस घरेलू कंडीशनिंग से आप अपने बालों को ज्यादा लाइव और खूबसूरत पाएंगे।

इन चीजों को रखें अपने साथ

डॉक्टर काटकर के अनुसार ‘अपने साथ ऐंटीहिस्टमिन (antihistamines) जरूर रखें, इससे स्किन को रैशेज की समस्या से बचाने में मदद मिलेगी।’ डॉक्टर भोजानी ने emollients (स्किन को सूद और हाइड्रेट रखने के लिए मॉइस्चराइजिंग ट्रीटमेंट) कैरी करने और शहद, दही, हल्दी, ऐलो वेरा और रोज वॉटर जैसे नैचरल चीजों के इस्तेमाल की भी सलाह दी।

रंगों के कारण अगर बाल ड्राई लगें तो उस पर ग्लिसरिन युक्त लोशन लगाएं। स्किन पर भी ग्लिसरिन क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है जो रंग हटाने के साथ ही स्किन को मॉइस्चर देने में मदद करता है।

Image Source:- freepressjournal.in

Share.
Exit mobile version