बीते कल यानी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई. इस मौके पर पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल था. वहीं, आज यानी 23 जनवरी से राम मंदिर को आम जनता के लिए भी खोल दिया गया है. वहीं, अब हरियाणा के CM मनोहर लाल भी फरवरी में अयोध्या धाम दर्शन के लिए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें – CM मनोहर लाल ने Lok Sabha Elections के लिए दिया नया नारा, बाेले- सभी सीटें जीतेगी भाजपा
8-9 फरवरी को चलेगी विशेष ट्रैन
सीएम मनोहर लाल 8-9 फरवरी को अयोध्या जाएंगे, इसके लिए पूरा शेड्यूल भी तैयार किया जा चुका है. वहीं, इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साझा की है. वहीं, आठ और नौ फरवरी को अयोध्या के लिए एक विशेष ट्रेन चलेगी. ट्रेन के माध्यम से प्रदेश के लोग भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे.
इसे भी पढ़ें – 500 साल बाद आ रहे हैं रामलला, 22 जनवरी को अयोध्या…
राहुल गांधी पर साधा निशाना
वहीं, इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई समझ नहीं है, उनको आस्था का पता नहीं है, आज के दिन पूरा समाज राममय है, उनको भी समाज के नाते से राममय होना चाहिए था.