Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » वर्तमान राज्य सरकार ने भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव के माहौल से जनता को दिलाई राहत : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

    वर्तमान राज्य सरकार ने भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव के माहौल से जनता को दिलाई राहत : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

    November 8, 2023 हरियाणा 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन करते हुए भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव के माहौल से जनता को राहत देने का काम किया है। हमारी सरकार ने किसान, मजदूर, गरीब व जरूरतमंदों सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। हरियाणा के प्रति हमारे समर्पण भाव से प्राप्त होने वाली ऊर्जा निरंतर हमें प्रदेश की उन्नति तथा जन-जन के कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। मुख्यमंत्री बुधवार को यमुनानगर के गांव प्रताप नगर (खिजराबाद) में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनने के दौरान सीधा संवाद कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया और रैड क्रॉस सोसाएटी की तरफ से ट्राई साईकिल भी वितरित किए।

    मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लोगों को ऑनलाईन प्रणाली का लाभ देते हुए घर बैठे बुढ़ापा पेंशन सहित तमाम योजनाओं का फायदा देने का काम किया है। जनसंवाद में मुख्यमंत्री ने लीला देवी, फूल चंद, दिलशाद, सुनीता, शकीला, नूर हस्न, अमरनाथ, चमनलाल, अनिल, राजेन्द्र व रूबल कुमार सहित 11 लोगों को बुढ़ापा पेंशन की सौगात भी दी है।

    मुख्यमंत्री ने प्रतापनगर को विभिन्न परियोजनाओं की दी सौगात

    जनसंवाद में मुख्यमंत्री ने प्रताप नगर के लोगों को करीब 40 लाख रुपए के बजट से 2 एकड़ में बनने वाली पार्क व व्यायामशाला, प्रताप नगर से जगाधरी तक केवल लड़कियों के लिए छात्रा विशेष बस सेवा शुरू करने, शहर की तर्ज पर गांव प्रताप नगर में सीवरेज पाईप लाईन बिछाने, प्रताप नगर से गांवों की तरफ जाने वाली 2 सड़कों के निर्माण कार्य को शुरू करने तथा प्रताप नगर की 1 किलोमीटर की फिरनी बनाने की सौगात दी है।

    इसके अलावा कुट्टीपुर की पंच की मांग पर आधा एकड़ भूमि पर शेड वाला बारात घर बनाने, मिडिल स्कूल में कमरे बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने तथा मिडिल स्कूल में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए आस-पास के स्कूलों के शिक्षकों को स्कूल में एडजस्ट करने तथा सफाई कर्मचारी की व्यवस्था करने के आदेश दिए। साथ ही कुट्टीपुर गांव को किशनपुरा से अलग करके नियमानुसार कुट्टी पुर पंचायत बनाने के लिए भी अधिकारियों को आदेश दिए। कार्यक्रम में साधवी नाज पटेल द्वारा रखे गए तथ्यों के आधार पर मुख्यमंत्री ने अपने कोष से अवेस्ता फाउंडेशन को 5 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की भी घोषणा की है।

    मुख्यमंत्री ने प्रातपनगर में बिताए अपने समय व मित्रों को किया याद

    मनोहर लाल ने जनसंवाद में प्रताप नगर में 1984 के दौरान बिताए 6 सालों के अनुभवों, किस्सों और पुराने मित्रों को याद किया। संवाद के दौरान पिपली माजरा की एक महिला द्वारा की गई फरियाद पर उनके पति को मनरेगा के तहत रोजगार देने, यमुनानगर से बनियोंवाला बस सेवा शुरू करने, गांव टिब्बी में औपचारिकताओं को पूरा करने पर खेल नर्सरी व प्रशिक्षक की व्यवस्था करने, व्यापारियों की माइनिंग से सम्बन्धित समस्या का समाधान करने के आदेश भी दिए। मुख्यमंत्री ने जनसंवाद में गांव के 13 लोगों में से अंशिका, वंश्किा, आशु अहमद को जन्मदिन पर चॉकलेट, शॉल व महापुरुषों की एक पुस्तक भेंट की। उन्होंने कहा कि आज के इस दौर में लोगों के बहुत पुराने विवाद भी सामने आते हैं। वे स्वयं इन विवादों को समाधान भी करवा रहे हैं। उनका एक लक्ष्य है कि प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति सुखी और समृद्ध हो।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने आयुष्मान और चिरायु योजना को लागू करके गरीब लोगों को 5 लाख रुपए तक का ईलाज करवाने की सुविधा मुहैया करवाई है। इस योजना का लाभ प्रताप नगर के भी 318 लोगों को मिला और सरकार ने इन लोगों के इलाज पर 55 लाख रुपए की राशि भी खर्च की है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिन परिवारों की आय 1 लाख 80 हजार रुपए से ज्यादा है परिवार नैतिकता के आधार पर नि:शुल्क राशन की सुविधा न ले ताकि अन्य परिवारों को नि:शुल्क राशन योजना का फायदा मिल सके।

    हरियाणा के स्कूल शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल ने जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से इस सरकार के कार्यकाल में जितने अधिक विकास कार्य हुए हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए। यमुनानगर क्षेत्र भी विकास के मामले में अछूता नहीं रहा है। हमारी सरकार ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूलमंत्र के साथ सारे प्रदेश का समान विकास सुनिश्चित किया है। इस मौके पर उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरियाणा में ‘पाक’ जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़! 2017 से सक्रिय थे संदिग्ध, पलवल और नूंह से 4 गिरफ्तार

    बड़ा खुलासा: हरियाणा में 83 करोड़ की सोलर धांधली, रसूखदार अधिकारी पर कसा शिकंजा

    भर्ती या मजाक? 400 अभ्यर्थियों में से केवल 17 ही पार कर पाए परीक्षा की दहलीज, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए मची खलबली

    हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी! बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर CM का बड़ा ऐलान

    नकल पर जोरदार नकेल! 422 छात्र धरे गए, ड्यूटी में लापरवाही पर अधीक्षकों-पर्यवेक्षकों पर भी गिरी गाज

    चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर हमले में पाकिस्तानी GHD2P ग्रेनेड का इस्तेमाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.