Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का डेटा
    • High Court Decision: घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस का चालान रद्द, हाई कोर्ट ने दिया पुलिस को बड़ा निर्देश
    • Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे!
    • IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली
    • Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी ने मचाई तबाही; एक की मौत
    • Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
    • UPI Record: डिजिटल इंडिया का दम! सालभर में हुआ 300 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, टूटा पिछला रिकॉर्ड
    • Hanuman Jayanti 2026: सुबह छूट गई पूजा? तो शाम को इस शुभ मुहूर्त में करें बजरंगबली की आराधना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » लोटे में नमक डाल ट्रांसपोर्टरों ने खाई कसम, 19 से अनाज मंडी के सभी गेटों पर भूख हड़ताल शुरु करने की धमकी

    लोटे में नमक डाल ट्रांसपोर्टरों ने खाई कसम, 19 से अनाज मंडी के सभी गेटों पर भूख हड़ताल शुरु करने की धमकी

    November 17, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गोहाना : आढ़ती एसोसिएशन और ट्रक यूनियन एक बार फिर से आमने-सामने आ गए हैं। ट्रांसपोर्टर आढ़ती एसोसिएशन पर आरोप लगा रहे हैं कि वह ट्रक यूनियन तोड़ने की फिराक में है। बस स्टैंड के निकट ट्रक यूनियन के कार्यालय में ट्रांसपोर्टर बड़ी संख्या में जुटे। लोटे में बारी-बारी से नमक डालते हुए कसम खाई गई कि कोई भी ट्रांसपोर्टर आढ़तियों को धान के उठान के लिए सीधे ट्रक नहीं देगा। आढ़तियों द्वारा बाहरी ट्रक मंगवाना बंद करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष बलजीत मलिक ने धमकी दी कि अगर आढ़ती बाज नहीं आए तो 19 अक्तूबर से अनाज मंडी के सब गेटों पर ट्रांसपोर्टर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इसी सीजन में यह दूसरा मौका है जब आढ़तियों और ट्रांसपोर्टरों में खुला टकराव हुआ है।

    ट्रक यूनियन के अध्यक्ष बलजीत मलिक ने कहा कि आढ़ती ट्रक यूनियन को तोड़ने की नापाक कोशिश कर रहे हैं। ट्रक यूनियन की बजाय सीधे ट्रक मंगवाने से ट्रांसपोर्टरों के हित बुरी तरह से प्रभावित होंगे और यूनियन का दखल न रहने से आढ़ती पूरी मनमानी करेंगे। इस पर ट्रक यूनियन के कार्यालय में लोटा और नमक मंगवाए गए। पानी से भरे लोटे में ट्रांसपोर्टरों ने बारी-बारी से नमक की चुटकी डालते हुए कसम खाई कि कोई भी ट्रांसपोर्टर आढ़तियों को सीधे ट्रक नहीं देगा, न बाहर से ट्रक मंगवाना बर्दाश्त किया जाएगा। आढ़तियों को लोकल ट्रक ट्रांसपोर्टरों से ही मंगवाने होंगे। अध्यक्ष बलजीत मलिक ने कहा कि ट्रक यूनियन कानून को अपने हाथ में नहीं लेगी। वह गांधीवादी तरीके से अपनी लड़ाई लड़ेगी। अगर आढ़ती ट्रक यूनियन से ट्रक न लेने और बाहर से ट्रक मंगवाने पर अड़े रहे, गुरुवार से अनाज मंडी के सब गेटों पर भूख हड़ताल प्रारंभ कर दी जाएगी।

    मलिक का आरोप है कि गोहाना में लंबे समय के बाद ट्रक यूनियन दोबारा बनी है। ऐसे में आढ़तियों को दिल खोल कर मनमानी करने की आदत पड़ी हुई है। ट्रक यूनियन का पुन: बनना आढ़तियों को रास नहीं आ रहा है। इस लिए वे ट्रक यूनियन को ही तोड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर हमले में पाकिस्तानी GHD2P ग्रेनेड का इस्तेमाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    हरियाणा में बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री नायब सैनी की सख्ती के बाद बैंक ने घुटने टेके, नगर निगम को मिले 127 करोड़

    मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एलान

    Sirsa Drug Raid: पुलिस को देख फ्लैट की दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व नेता, महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.