Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का डेटा
    • High Court Decision: घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस का चालान रद्द, हाई कोर्ट ने दिया पुलिस को बड़ा निर्देश
    • Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे!
    • IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली
    • Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी ने मचाई तबाही; एक की मौत
    • Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
    • UPI Record: डिजिटल इंडिया का दम! सालभर में हुआ 300 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, टूटा पिछला रिकॉर्ड
    • Hanuman Jayanti 2026: सुबह छूट गई पूजा? तो शाम को इस शुभ मुहूर्त में करें बजरंगबली की आराधना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मांगों को लेकर मंत्री कमल गुप्ता के आवास पर दिव्यांगों का हल्ला बोल, अधिकारी ने 3 दिसंबर तक मांगा समय

    मांगों को लेकर मंत्री कमल गुप्ता के आवास पर दिव्यांगों का हल्ला बोल, अधिकारी ने 3 दिसंबर तक मांगा समय

    November 20, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिसार : दिव्यांग कर्मचारी  सहदेव को नौकरी से हटाने और 21 महीने का बकाया वेतन को लेकर विकलांग अधिकार मंच हरियाणा की हिसार शहर ब्लॉक कमेटी के बैनर तले केबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आवास पर दिव्यांगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मधुबन पार्क में दिव्यांग एकत्रित होकर रोजी-रोटी दे ना सके, वह सरकार निकम्मी है, भीख नहीं रोजगार चाहिए के नारे लगाते हुए डॉक्टर कमल गुप्ता के आवास पर पहुंचे। धरने की संयुक्त अध्यक्षता कृष्ण गुरी, सहदेव और संचालक संदीप पटेल नगर ने किया।

    धरने को संबोधित करते हुए ऋषिकेश राजली, राज्य महासचिव, विकलांग अधिकार मंच हरियाणा, महिला नेता शकुंतला जाखड़, गोलू डाटा जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, किसान नेता कृष्ण सिंह पाली, कर्मचारी नेता चंदगी राम रिटायर्ड कर्मचारी संघ, का. सुरेश शास्त्री नगर सीपीएम पार्टी, कृष्ण गुरी जिला प्रधान, मैडम पंकज शर्मा, सुशील मिल गेट, गजेसिंह 12 क्वार्टर, महावीर कुलेरी अग्रोहा ब्लॉक प्रधान, सुभाष नंगथला ब्लॉक सचिव अग्रोहा, कृष्ण कांत, मनोज ठाकुर ब्लॉक प्रधान हांसी ने संबोधित किया और अपना समर्थन दिया।
    उन्होंने बताया कि दिव्यांग कर्मचारी सहदेव को नौकरी पर बहाल करने और 21 महीने का वेतन न मिलने को लेकर आज हमने डॉ. कमल गुप्ता के आवास पर धरना प्रदर्शन किया। जब ठोस आश्वासन नहीं मिला तो हमने यहां पर पड़ाव डालने की घोषणा कर दी। दिव्यांगों के इस ऐलान के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी मैडम दीपिका स्वयं धरने पर पहुंची और 3 दिसंबर से पहले समस्या हल करने का पूरा आश्वासन दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस काम के लिए दोबारा यहां आने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

    महासचिव ऋषिकेश राजली ने सरकार को चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि दिव्यांग कर्मचारी सहदेव को अकेला न समझे, विकलांग अधिकार मंच उसके साथ खड़ा है। मैडम दीपिका जिला समाज कल्याण अधिकारी को 3 दिसंबर तक का समय देते हैं, यदि हमारी इस समस्या को हल नहीं किया तो फिर हम दोबारा विभिन्न जन संगठनों के साथ डॉ. कमल गुप्ता के आवास पर डेरा डालो-घेरा डालो शुरु कर देंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर हमले में पाकिस्तानी GHD2P ग्रेनेड का इस्तेमाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    हरियाणा में बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री नायब सैनी की सख्ती के बाद बैंक ने घुटने टेके, नगर निगम को मिले 127 करोड़

    मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एलान

    Sirsa Drug Raid: पुलिस को देख फ्लैट की दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व नेता, महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.