बदायूं कांड: बदायूं के उघैती में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी 50 हज़ार के इनामी पुजारी सत्य नारायण दास को बृहस्पतिवार की रात गांव वालों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुजारी उघैती के ही मेवली गांव में एक महिला के घर में छिपा हुआ था। वहीं पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो अन्य आरोपियों वेदराम और जसपाल को जेल भेज दिया गया है। हालांकि उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना के दौरान एक और दरिंदे की मौजूदगी बताई है। हालांकि दुष्कर्म और महिला की हत्या में उसकी क्या भूमिका है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है।
3 जनवरी की रात उघैती इलाके में एक धर्मस्थल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद आरोपी महिला के शव को उसके घर के बाहर फेंक गए थे। मुख्य आरोपी पुजारी फरार था। उसकी तलाश में जोन की पुलिस लगी हुई थी। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे मेवली गांव के लोगों को एक महिला के घर में किसी व्यक्ति के छिपे होने की जानकारी मिली। गांव वालों ने जब घर में जाकर महिला से पूछा तो उसने मना कर दिया शक होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी एडीजी की स्पेशल टीम भी गांव में पहुंच गई। एसएसपी बदायूं, उघैती थाने की पुलिस भी वहां आ गई। इसी दौरान लोग महिला के घर में घुस गए भीड़ को देखकर पुजारी ने भागने की कोशिश की तो ग्रामीणों और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
इसे भी पढ़े:धर्मांतरण कर उनके समर्थन में आए 224 पूर्व अफसर
तंत्र-मंत्र के चक्कर में हैवानियत का शिकार हुई महिला
बदायूं कांड: सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में तंत्र मंत्र बड़ा कारण हो सकता है। गांव वालों की मानें तो आरोपी पुजारी तंत्र मंत्र करने में करने के साथ रूहानी बीमारियों के इलाज के लिए दवाएं भी देता था। महिला पूजा करने के लिए अक्सर मंदिर जाती थी और पुजारी भी उसके घर आता-जाता था। इसी चक्कर में वह हैवानियत का शिकार हो गई हालांकि दुष्कर्म व हत्या के इस मामले को लेकर ग्रामीण चुप हैं पर कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं। जो चौंकाने वाली हैं घटनास्थल पर जो मंदिर है उसके पास रहने वाले कुछ लोग बताते हैं कि महिला अक्सर मंदिर जाती रहती थी वहीं मृतका के बच्चे भी इस बात को मानते हैं कि उनकी मां बहुत ज्यादा पूजा पाठ किया करती थी।