Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का डेटा
    • High Court Decision: घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस का चालान रद्द, हाई कोर्ट ने दिया पुलिस को बड़ा निर्देश
    • Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे!
    • IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली
    • Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी ने मचाई तबाही; एक की मौत
    • Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
    • UPI Record: डिजिटल इंडिया का दम! सालभर में हुआ 300 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, टूटा पिछला रिकॉर्ड
    • Hanuman Jayanti 2026: सुबह छूट गई पूजा? तो शाम को इस शुभ मुहूर्त में करें बजरंगबली की आराधना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पलवल में कल मनाया जाएगा वीरांगना झलकारी बाई जयंती समारोह, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में दिया था महत्वपूर्ण योगदान

    पलवल में कल मनाया जाएगा वीरांगना झलकारी बाई जयंती समारोह, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में दिया था महत्वपूर्ण योगदान

    November 19, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़ : समाज में जागृति लाने तथा देश की एकता, अखंडता व गौरव को बढ़ाने का काम करने वाले संत-महापुरुषों के जीवन परिचय व शिक्षाओं से आमजन को रूबरू करवाने के लिए वर्तमान राज्य सरकार द्वारा संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 20 नवंबर को वीरांगना झलकारी बाई का जयंती समारोह पलवल में मनाया जा रहा है जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। झलकारी बाई का जन्म 22 नवंबर 1830 को बुंदेलखंड (उत्तर प्रदेश) के एक गांव भोजला में एक निर्धन कोली परिवार में हुआ था। उनके पिता सदोवा उर्फ मूलचंद कोली एक सैनिक थे। पिता के सैन्य जीवन से प्रभावित झलकारी बचपन से ही साहसी और दृढ़-प्रतिज्ञ बालिका थी।

    भारत में जब भी महिला सशक्तिकरण की बात होती है तो महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की चर्चा जरूर होती है। लक्ष्मीबाई की तरह ही उनकी महिला शाखा ‘दुर्गा दल’ की सेनापति झलकारी बाई भी ऐसी ही एक महान वीरांगना थीं जिनका भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने न केवल रानी लक्ष्मीबाई की जान बचाई बल्कि अपने प्राणों की परवाह न करते हुए अदम्य साहस व बहादुरी के साथ अंग्रेजों से लोहा लिया। झलकारी हूबहू रानी लक्ष्मीबाई की तरह थीं। जब रानी लक्ष्मीबाई ने झलकारी को अपने हाथों से सजाया और दरबार में लेकर आईं तो मौजूद लोग पहचान नहीं पाए कि लक्ष्मीबाई कौन हैं और झलकारी कौन है। तब रानी ने झलकारी को बाई की उपाधि दी और वे तब से झलकारी बाई हुई।

    झलकारी बाई की छवि साहसी, निडर व देशभक्त वीरांगना की है। देश के अनेक राज्यों में उनकी कहानी बड़े गर्व के साथ सुनाई जाती है। झलकारी बाई की महानता को बुंदेलखंड में रानी लक्ष्मीबाई के बराबर सम्मान दिया जाता है। दलित के तौर पर उनकी महानता और हिम्मत ने उत्तर भारत में दलित समाज के जीवन पर काफी सकारात्मक प्रभाव डाला। अजमेर, राजस्थान में उनकी प्रतिमा और स्मारक भी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी एक प्रतिमा आगरा में भी स्थापित की है। उनके नाम से लखनऊ में एक धर्मार्थ चिकित्सालय भी है।

    अंग्रेजों के साथ बहादुरी के साथ लड़ते हुए रानी लक्ष्मीबाई की जान बचाने वाली झलकारी बाई की समाधि ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में स्थित है। झलकारी बाई के अलावा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि भी ग्वालियर में ही बनाई गई है। वीरांगना झलकारी बाई की समाधि पर आज भी लाखों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने भी झलकारी बाई की याद में झांसी किले के अंदर एक संग्रहालय की स्थापना की जहां प्रतिवर्ष लाखों लोग पहुंचकर झलकारी बाई के अदम्य साहस व नीडरता से जुड़े तथ्यों से रूबरू होते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर हमले में पाकिस्तानी GHD2P ग्रेनेड का इस्तेमाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    हरियाणा में बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री नायब सैनी की सख्ती के बाद बैंक ने घुटने टेके, नगर निगम को मिले 127 करोड़

    मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एलान

    Sirsa Drug Raid: पुलिस को देख फ्लैट की दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व नेता, महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.