परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब भर में माहौल गर्माया हुआ है। परिवार द्वारा लगातार इंसाफ की मांग की जा रही है। वहीं इसी बीच खबर सामने आई है कि इंसाफ की मांग कर रही जस्टिस कमेटी द्वारा 19 अक्टूबर को पूरे पंजाब में आप विधायकों और मंत्रियों के घरों का घेराव कर प्रदर्शन करने का ऐलान (Parvinder Singh Jhota murder case) किया गया है।
Parvinder Singh Jhota murder case – इसके साथ ही परविंदर सिंह झोटा की मौत के बाद मानसा में दशहरा न मनाने का फैसला भी लिया गया है। दशहरा कमेटी के अनुसार पुतले तैयार किए जा चुके हैं, लेकिन शहर में शोक के माहौल को देखते हुए इस बार उत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा। कमेटी का कहना है कि झोटा की मौत से शहर के लोगों में गहरा दुख है। इसी को ध्यान में रखते हुए दशहरा नहीं मनाने का निर्णय लिया गया है।
कार्रवाई न होने पर और तेज होगा आंदोलन
जस्टिस कमेटी का कहना है कि इस मामले को कई दिन बीत गए हैं पर अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि अगर सरकार द्वारा जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, मेडिकल स्टोरों की गहन जांच और अवैध रूप से नशा बेचने वाले मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द करने की पुरजोर मांग की जा रही है।


