Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Crime News: मामूली विवाद में बग्घी चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
    • MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ; ऊर्जा मंत्री का बड़ा ऐलान
    • Ujjain Tepa Sammelan: अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर उज्जैन में जमकर उड़े ठहाके, ‘टेपा सम्मेलन’ में कवियों ने बांधा समां
    • रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने हरदा से दबोचा शातिर जालसाज
    • MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान
    • Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश जारी
    • बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन?
    • ग्वालियर के मरीजों की चांदी! अब फ्री जैसे दाम में होगा ऑपरेशन, सालों से धूल खा रही मशीन हुई शुरू
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली जयपुर हाइवे पर हुए सडक़ हादसे में जिंदा जले तीन दोस्त, चार की मौत

    दिल्ली जयपुर हाइवे पर हुए सडक़ हादसे में जिंदा जले तीन दोस्त, चार की मौत

    November 11, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गुडग़ांव/पटौदी: धनतेरस की रात को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सिधरावली के पास एक भीषण हादसा हो गया। एक टैंकर ने कार और पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार में आग लगने के बाद तीन दोस्त बाहर नहीं निकल पाए और उनकी कार के अंदर ही जलकर मौत हो गई। इस हादसे में पिकअप के ड्राइवर की भी मौत हो गई। इस हादसे के बाद टैंकर का चालक फरार हो गया।

    बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव सिधरावली के पास शुक्रवार की रात 11 बजे एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर के दूसरी तरफ पहुंचा और कार में टक्कर मार दी। इस कार में आग लग गई और टैंकर वहां भी नहीं रुका इसके बाद पिकअप में टक्कर मारी। जिससे पिकअप चालक की मौत हो गई। वहीं कार में सवार एक कंपनी के तीन दोस्तों की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार तेल टैंकर जयपुर से आ रहा था। जबकि इस दौरान जयपुर से ओर जा रही कार से ट्रैंकर टकरा गया।

    इसके बाद टैंकर ग्रिल तोड़ते हुए सर्विस लेन में जा पहुंचा और सामने से आ रही पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। कार में सीएनजी होने की वजह से जैसे ही टैंकर से टकराई तो आग का गोला बन गई। कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला और खिड़कियां जाम होने से कार के अंदर ही दम तोड़ दिया। कार में जिंदा जले लोगों की पहचान जितेन्द्र कुहाड़ निवासी समालखा पानीपत, लोकेश सैनी निवासी शास्त्री नगर जींद व पवन दूबे निवासी बक्सर बिहार के रूप में हुई। वहीं पिकअप ड्राइवर त्रिलोक शर्मा उर्फ दीपक के रूप हुई है। सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

    वेंडरों को दवाली की मिठाई देने भिवाड़ी जा रहे थे कंपनी कर्मचारी

    कार में सवार जितेन्द्र, लोकेश व पवन तीनों सोनीपत स्थित जेएसजी इन्नोटेक कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार की रात को तीनों डटसन गो कार से भिवाड़ी में अपने वेंडरों को दिवाली की मिठाई देने जा रहे रहे थे। तभी एक तेल के टैंकर ने उनकी कार को टक्कर मार दी और तीनों कार के अंदर ही जल गए

    पिकअप चालक ने भी दम तोड़ा:

    बिलासपुर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि हमें राजमार्ग पर एक दुर्घटना के बारे में सूचना मिली थी और एक वाहन में आग लग गई थी। टैंकर के टकराने के बाद वाहन में आग लग गई। एक पिकअप वाहन भी चपेट में आ गया, जिसमें ड्राइवर फंसा मिला, जब उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। टैंकर ड्राइवर मौके से फरार है। मामले को लेकर जांच की जा रही है।

    घंटों लगा रहा जाम:

    दुुर्घटना के कारण हाइवे पर लंबा जाम लग गया। घंटों वाहन चालक जाम में फंसे रहे। रात के कारण राहत और बचाव के काम में थोड़ी परेशानी रही। पुलिस और फायर की गाडिय़ों को भी दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर हमले में पाकिस्तानी GHD2P ग्रेनेड का इस्तेमाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    हरियाणा में बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री नायब सैनी की सख्ती के बाद बैंक ने घुटने टेके, नगर निगम को मिले 127 करोड़

    मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एलान

    Sirsa Drug Raid: पुलिस को देख फ्लैट की दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व नेता, महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.