इस्लामाबाद/तेहरान: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर सोमवार (24 अगस्त) को ईरान की राजधानी तेहरान के आधिकारिक दौरे पर पहुंच रहे हैं। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने इस महत्वपूर्ण यात्रा की पुष्टि करते हुए बताया कि मुनीर का यह दौरा पश्चिम एशिया (मिडिल-ईस्ट) में शांति और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थापित करने के प्रयासों का एक अहम हिस्सा है। यह यात्रा ऐसे नाजुक समय में हो रही है जब अमेरिका और ईरान के बीच (Mecca Defense Pact) राजनयिक और सैन्य तनाव अपने चरम पर है।
पाकिस्तान फरवरी में ईरान पर हुए हमलों के बाद भड़की जंग को रोकने और एक स्थायी कूटनीतिक समाधान निकालने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुनीर का यह दौरा उस समय हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अब तक के सबसे कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है तथा तेहरान की मदद करने वाले देशों को भी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
Mecca Defense Pact – ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (हॉर्मुज जलडमरूमध्य) से दुनिया की कुल ऊर्जा आपूर्ति का लगभग 20% हिस्सा गुजरता है, जहां तनाव के चलते तेल टैंकरों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। तेहरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि अमेरिकी प्रतिबंधों और नाकाबंदी के जवाब में वह इस मार्ग से गुजरने वाले किसी भी अनधिकृत जहाज पर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।
‘मक्का डिफेंस पैक्ट’ में ईरान के शामिल होने की चर्चाएं तेज
ईरानी संसदीय समाचार एजेंसी के अनुसार, सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के मध्य बने नए ‘मक्का डिफेंस पैक्ट’ में शामिल होने के लिए ईरान को प्रस्ताव मिला है, जिसकी समीक्षा की जा रही है। 7 अगस्त को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और पाक पीएम शहबाज शरीफ ने इस ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।


