Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का डेटा
    • High Court Decision: घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस का चालान रद्द, हाई कोर्ट ने दिया पुलिस को बड़ा निर्देश
    • Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे!
    • IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली
    • Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी ने मचाई तबाही; एक की मौत
    • Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
    • UPI Record: डिजिटल इंडिया का दम! सालभर में हुआ 300 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, टूटा पिछला रिकॉर्ड
    • Hanuman Jayanti 2026: सुबह छूट गई पूजा? तो शाम को इस शुभ मुहूर्त में करें बजरंगबली की आराधना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ढांडा को अनर्गल बयान देने से पहले अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है : कटारिया

    ढांडा को अनर्गल बयान देने से पहले अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है : कटारिया

    November 17, 2023 हरियाणा 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़: राजस्थान चुनाव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा भाजपा सरकार बनने पर 450 रुपए में सिलेंडर दिए जाने की घोषणा पर कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने सवाल उठाया था कि हरियाणा में इस दाम में आखिर सिलेंडर क्यों नहीं। इस बात का जवाब देते हुए हरियाणा सरकार के मीडिया कोऑर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने ढांडा को सलाह दी है कि ऐसे अनर्गल बयान देने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। हरियाणा में कागजी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा को देखना चाहिए कि भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली के दो दो मंत्री जेल में बंद हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता की गाढी कमाई के पैसे किस प्रकार से उड़ाए, यह जग जाहिर है। देश में सबसे भ्रष्टाचारी पार्टी ‘आप’ और सबसे बड़े भ्रष्टाचारी नेता अरविंद केजरीवाल को बताते हुए कटारिया ने कहा कि अगर केजरीवाल ने फाइल पर साइन किए होते तो वह भी जेल में होते। ऐसी पार्टी के नेता हरियाणा प्रदेश के ऐसे संत और ईमानदार मुख्यमंत्री पर बयानबाजियां करने में लगे हैं जिसकी सकारात्मक चर्चा पूरे देश में है। पांच राज्यों के चुनाव प्रचार में सबसे अधिक डिमांड हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की होना कोई साधारण बात नहीं हो सकती। भ्रष्टाचार में सबसे अधिक विख्यात रहा हरियाणा जहां पूर्व की सरकारों में सरेआम सरकारी नौकरियों के लिए बोली लगाई जाती थी, ऐसी लचर व्यवस्थाओं को धराशाही करने का काम मनोहर लाल ने किया है।

    अनुराग ढांडा को मानसिक इलाज करवाने की जरूरत है : कटारिया

    बता दें कि अनुराग ढांडा ने भाजपा की फुल फॉर्म भारत में सबसे झूठी पार्टी बताया था, जिस पर कटारिया ने उन्हें मानसिक इलाज करवाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है जो राष्ट्रभक्ति के लिए विख्यात है। इस पार्टी में शामिल होने वाला व्यक्ति देश को सर्वोपरि मानता है। जिसने देश समाज की सही मायने में सेवा करने की इच्छा रखी है, वह भाजपा में शामिल हुआ है। लेकिन बिना हड्डी की जुबान से कुछ भी किसी भी प्रकार की कोई बात कोई कहे उसे नहीं रोका जा सकता। लेकिन उन्हें ऐसी देश समर्पित पार्टी बीजेपी को लेकर ऐसी बयान बाजी नहीं करनी चाहिए।

    जनमत भाजपा और मनोहर लाल के पक्ष में :कटारिया

    चुनाव की नजदीकियों को देख कांग्रेस पार्टी ने हर विधानसभा में रैली करने की योजना तैयार की है, जिस पर बोलते हुए कटारिया ने कहा कि यह कांग्रेस का सदा से प्रचलन रहा है। चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए बड़ी-बड़ी रैलियों में बड़े-बड़े झूठे वायदे करने झूठ प्रलोभन कर सत्ता हथियाने की सोच कांग्रेस की हमेशा रही है। लेकिन आज तक 1966 के बाद से कोई भी मुख्यमंत्री इतना अधिक कनेक्ट आम जनता से कभी नहीं हुआ, जितना मनोहर लाल हुए हैं। जन संवाद के माध्यम से गांव-गांव से संपर्क मनोहर लाल ने साधा है। सबसे अधिक कनेक्टिविटी बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आम आदमी से सलाह मशवरा किया है, उनसे सुझाव लिए हैं। कमी और अच्छाई जनता से खुद जान रहे हैं। कांग्रेस की इन रैलियों और जलसों से कुछ नहीं होने वाला। क्योंकि लोकतंत्र में जनमत ही सबसे बड़ा होता है जो भाजपा और मनोहर लाल के पक्ष में है। तीसरी बार फिर से मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में सरकार बनेगी। जिसने जाति-धर्म और पार्टी से ऊपर उठकर विकास के पहिए को तेजी से घुमाया है। हर व्यक्ति, हर क्षेत्र, हर जाति को एक नजर से देखने का काम मनोहर लाल ने किया है। ऐसे ऐतिहासिक मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करने वाले नेताओं पर यह बात ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ सही सटीक साबित होती है।

    हरियाणा में भ्रष्टाचार के जनक हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा : कटारिया

    कटारिया ने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार का जनक भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज किस मुंह से हमारे नेता मनोहर लाल पर आरोप लगा रहे हैं। जिस हुड्डा ने दक्षिण हरियाणा के किसानों को बिजली, पानी से त्रस्त रखा और पीड़ित किसानों को भय दिखाकर जमीन हथियाई, उन्हें महंगे दामों पर बेचने का काम किया। हरियाणा की इस व्यवस्था में परिवर्तन करने का काम मनोहर लाल ने किया है और यह जनता सब जानती है। आज आरोप लगाने वालों की चाल-चरित्र और चेहरे को जनता पहचान रही है। आने वाले लोकसभा चुनावों की सभी 10 सीटें हरियाणा की जनता भाजपा की झोली में डालेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर हमले में पाकिस्तानी GHD2P ग्रेनेड का इस्तेमाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    हरियाणा में बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री नायब सैनी की सख्ती के बाद बैंक ने घुटने टेके, नगर निगम को मिले 127 करोड़

    मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एलान

    Sirsa Drug Raid: पुलिस को देख फ्लैट की दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व नेता, महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.