Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का डेटा
    • High Court Decision: घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस का चालान रद्द, हाई कोर्ट ने दिया पुलिस को बड़ा निर्देश
    • Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे!
    • IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली
    • Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी ने मचाई तबाही; एक की मौत
    • Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
    • UPI Record: डिजिटल इंडिया का दम! सालभर में हुआ 300 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, टूटा पिछला रिकॉर्ड
    • Hanuman Jayanti 2026: सुबह छूट गई पूजा? तो शाम को इस शुभ मुहूर्त में करें बजरंगबली की आराधना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » गुरुग्राम को जल्द मिलेगी चंडीगढ़ तक के लिए वंदे भारत ट्रेन

    गुरुग्राम को जल्द मिलेगी चंडीगढ़ तक के लिए वंदे भारत ट्रेन

    November 17, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गुड़गांव: रेल यात्रियों की सुविधा के लिए सदैव सक्रिय रहते हुए स्थानीय अधिकारियों से लेकर रेल मंत्रालय के अधिकारियों, रेल मंत्री तक सुझाव पहुंचाने वाले रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डा. डीपी गोयल के प्रयासों से अब गुरुग्राम से चंडीगढ़ (अजमेर-दिल्ली वंदे भारत) तक वंदे भारत रेल सेवा की भी शुरुआत होने जा रही है। जल्द ही इस ट्रेन की समय सारिणी जारी होगी।

    डा. डीपी गोयल ने इस नेक कार्य के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड व केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्या डा. सुधा यादव का भी आभार जताया है। सभी के प्रयासों से यह रेल सेवा मिलना संभव हुआ है, जोकि ऐतिहासिक कार्य है। जिस दिन चंडीगढ़ तक वंदे भारत रेल का संचालन शुरू होगा, उस दिन स्वागत किया जाएगा। डा. डीपी गोयल ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन से रेवाड़ी, गुरुग्राम के रेल यात्रियों को चंडीगढ़ तक जाने की सुविधा मिलेगी।

    डा. डीपी गोयल ने कहा कि रेलवे के सीपीटीएम समीर कुमार राय की ओर से इस ट्रेन के संचालन की जानकारी दी गई है। यह गुरुग्राम, रेवाड़ी के लिए खुशी की बात है। गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक ट्रेन संचालन की मांग बहुत लंबे समय से वे कर रहे थे। यात्रियों से मिलने वाली फीडबैक को रेल मंत्रालय तक पहुंचाया जाता रहा है। तीन राज्य राजस्थान, हरियाणा व पंजाब इस ट्रेन के संचालन से कनेक्ट हो जाएंगे। ट्रेन का चंडीगढ़ तक जाना पंजाब से भी कनेक्टिविटी मानी जाएगी। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी है तो गुरुग्राम हरियाणा की आर्थिक राजधानी है। गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए रोजाना अधिकारी, कर्मचारी, नेता, कार्यकर्ता आते-जाते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जिस दिन यह ट्रेन चंडीगढ़ के लिए जाएगी, हम सबको रेलवे स्टेशन गुरुग्राम पर भव्य स्वागत करना है। गुरुग्राम, रेवाड़ी के दैनिक यात्रियों के लिए यह ट्रेन लाइफ लाइन बनने जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर हमले में पाकिस्तानी GHD2P ग्रेनेड का इस्तेमाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    हरियाणा में बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री नायब सैनी की सख्ती के बाद बैंक ने घुटने टेके, नगर निगम को मिले 127 करोड़

    मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एलान

    Sirsa Drug Raid: पुलिस को देख फ्लैट की दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व नेता, महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.