स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 10 को टीआरपी रेटिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रोहित शेट्टी के मोस्ट पॉपुलर शो के 10वें सीजन में कई सारे खतरनाक ट्विस्ट आए हैं। शो में कई ऐसे स्टंट्स को इंट्रोड्यूस किया गया है जो खतरों के खिलाड़ी के इतिहास में पहली बार हुए हैं।
खतरों के खिलाड़ी में फिर आया ट्विस्ट
खतरों के खिलाड़ी में बीते एपिसोड में एक स्टंट के दौरान टीवी के चॉकलेटी हीरो शिविन नारंग को अस्पताल ले जाया गया। दरअसल अदा खान, धर्मेश, करण पटेल, शिविन नारंग और बलराज को टास्क साथ में परफॉर्म करना था। अदा खान ने चारों लड़कों को टफ कॉम्पिटिशन दिया।
टास्क के मुताबिक, सभी पांचों कंटेस्टेंट्स को बंकर में लॉक किया गया था। इस दौरान बंकर के अंदर आंसू गैस छोड़ी गई। पूरे स्टंट के दौरान कंटेस्टेंट्स को आंख और मुंह को बिना कवर किए बैठना था। इस स्टंट में कोई टाइम लिमिट नहीं थी।
Get set Go 😎
.#fearfactor #khatronkekhiladi #bulgaria #bulgaria #shivinnarang pic.twitter.com/1Ub4SvAhkA— shivin narang (@shivin7) August 5, 2019
इसे भी पढ़े:-Katy Perry ने दी प्रेग्नेंसी की न्यूज,यहाँ जाने उनसे जुड़ी सारी ख़बर
इस टास्क के दौरान जो भी बंकर के अंदर देर तक बैठेगा वो टास्क जीतेगा। टास्क शुरू होते ही बलराज डर के मारे बंकर से बाहर निकल आए। फिर रोहित शेट्टी ने बलराज को मोटिवेट किया। जिसके बाद बलराज अंदर गए लेकिन कुछ ही मिनटों में बाहर आ गए।
फिर करण पटेल और धर्मेश भी बाहर आ गए। अंत में अदा खान और शिविन बचे। अदा और शिविन ने अपना चेहरा और आंखों को कवर करने की कोशिश की। लेकिन रोहित शेट्टी ने दोनों को ऐसा ना करने की वॉर्निंग दी।
टास्क में ऐसा क्या हुआ जो अस्पताल पहुंचे शिविन?

लेकिन शिविन नहीं मानें वो अपना मुंह ढकने की कोशिश करते रहे, बाद में रोहित शेट्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया। इससे शिविन गुस्से में आ गए। शिविन ने दूध का पैकेट लेने से मना कर दिया, जो उन्हें आंसू गैस के इफेक्ट से बचाता। प्रोडक्शन टीम के साथ भी उन्होंने बहस की। अदा इन स्टंट की विनर बनीं। वहीं शिविन समेत बाकी लड़कों को फियर फंदा मिला। एलिमिनेशन स्टंट के दौरान रोहित शेट्टी ने बताया कि शिविन ये स्टंट नहीं करेंगे। आंसू गैस के इफेक्ट की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। शिविन की जगह उनका स्टंट मलिष्का ने किया था।
इसे भी पढ़े:-सिडनाज़ के फैंस के लिए बड़ी ख़बर जल्द ही कपिल के शो में ये जोड़ी आ सकती है नज़र
जैसा कि सभी जानते हैं कि ये शो खतरों से भरा है और हर बार इसमें खतरें का लेवल और बढ़ाया जाता है। तो इस बार भी शो में स्टंट का जो लेवल है काफी डेंजरस नजर आ रहा है। इस बार शो में शिविन नारंग ने चलती ट्रेन पर अपनी हिम्मत का परिचय दिया। यह कहने में जितना आसान है उतना है नहीं।
यहाँ देखे पूरी वीडियो:-https://youtu.be/-8SKyPrp5t0
Our khiladi family ❤️
N boss @itsrohitshetty 😇
.
.@karishmaktanna @dharmesh0011 @tejasswiprakash @karan9198 @amrutakhanvilkar @balrajsyal @adaakhann @mymalishka @ranichatterjeeofficial #khatronkekhiladi pic.twitter.com/tTylKy5MGB— shivin narang (@shivin7) August 24, 2019
आपको बता दे की शिविन पहले भी कई ऐसे स्टंट बड़े ही आसानी से कर चुके है और वो इस पूरे शो में काफ़ी अच्छा परफॉर्म कर रहे है|
दरअसल, खतरों के खिलाड़ी 10 में इस बार कंटेस्टेंट्स ने अलग-अलग स्टंट परफॉर्म किए, जिसमें शिविन नारंग ने चलती ट्रेन पर दौड़ते हुए एक टास्क पूरा किया। शिविन को ट्रेन पर लगे लोगो इकट्ठा करने थे। उसने ट्रेन की छत पर दौड़ते हुए सभी लोगो कलेक्ट किए लेकिन जो आखिरी लोगो था उसे पाने के लिए उसके पसीने छूट गए। यह आखिरी लोगो एक रॉड से लटक रहा था, जिसे लेने के लिए शिविन को ट्रेन से कूदना पड़ा। पर डरिए मत, वे कूदे और उन्होंने सुरक्षित तरीके से लोगो भी ले लिया। उनका यह टास्क काफी मजेदार रहा।

