किसान ट्रैक्टर मार्च: मेरठ जिले की सात सीमाओं पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। एसएसपी अजय साहनी के अनुसार, दिल्ली की तरफ आने और जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। सभी बॉर्डर परबैरिकेडिंग की गई है। 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। किसानों के 1. वाहनों को चेक करने के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है। मेरठ-बुलंदशहरहाईवे परखरखौदा, मेरठ-दिल्ली हाईवे पर मोहिद्दीनपुर, मुरादनगर-खतौली गंगनहर पटरी पर जानी नहर पुल, दिल्ली-दून हाईवे पर दादरी, मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर शाहजहांपुर, मेरठ-करनाल हाईवे पर सरूरपुर भूनी चौराहा और मेरठ-बिजनौर मार्ग पररामराज के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रविवार को करीब 200 ट्रैक्टरदिल्ली के लिए रवाना हुए। उधर, मेरठ-सहारनपुर मंडल के जो किसान दिल्ली नहीं जा पाएंगे वो गांव और जिलों में ट्रैक्टर परेड करेंगे। कमिश्नर, एडीजी और आईजी बॉर्डर पर डटे हैं। रालोद 25 जनवरी को रैली निकालेगा, जबकि 26 को सपा तहसीलों पर और अन्य किसान संगठन जिले में यात्रा निकालेगी।

यमुना एक्सप्रेस वे में इजाजत नहीं

मथुरा के बाजना कट से किसान यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ गए और पैदल मार्च निकालकरजाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर किसानों को करीब 15 मिनट बाद लौटाया। इधर, 26 जनवरी की परेड को लेकर किसान ट्रैक्टरों को सजाने में जुटे हैं। पुलिस-प्रशासन ने 26 तक यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टरों के चढ़ने पर प्रतिबंध लगा रखा है। सुरक्षा के लिए दो कंपनी पीएसी और 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
एक्सप्रेस-वे व हाईवे को दो-दो सेक्टरों में बांटा गया है। फिरोजाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। आईजी ए सतीश गणेश ने टूंडला और कठफोरी टोल टैक्स के हालातों को देखा। मैनपुरी में परेड में जाने की तैरूारियों में जुटे किसान नेता नजरबंद कर दिए गए हैं। एटा में ट्रैक्टर लेकरदिल्ली जा रहे किसानों को आगरा रोड स्थित कोतवाली देहात के पास रोक लिया गया।

इसे भी पढ़े:पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी BJP

मुरादाबाद -हाथों में तिरंगा लेकर दिल्ली रवाना हुए


सैकड़ों किसान मुरादाबाद मंडल में भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद भी कहीं भी किसानों को रोका नहीं गया। अनुमान के मुताबिक सैंडल के चार जिलों से 24 घंटे में चार सौ से अधिक ट्रैक्टरों से किसान दिल्ली रवाना हुए हैं। रामपुर में एहतियातन फोर्स तैनात रही लेकिन किसानों को रोकने की कोशिश नहीं की गई।

बरेली मंडल से दो दिन में ढाई हजार किसान गए दिल्ली


बरेली क्षेत्र से ब्रजघाट की और से 50 ट्रैक्टर ट्राली दिल्ली के लिए रवाना हुए। बरेली जोन के एडीजी अविनाश चन्द्र ने बताया कि रविवार को बरेली मुरादाबाद मंडलों से 50 ट्रैक्टर ट्रॉली दिल्ली गए है। दोनों दिन में दो से ढाई हजार किसान दिल्ली के लिए कूच किए हैं। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट है।

रुड़की किसानों पर दो प्रदेशों की पुलिस की रहेगी नजर

किसान ट्रैक्टर मार्च: उत्तराखड व यूपी पुलिस ने किसानों की हर गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए रविवार को मुजफ्फरनगर और हरिद्वार पुलिस अधिकारियों के बीच मीटिंग हुई। तय हुआ कि दोनों एक दूसरे के सपर्क में रहेंगे। ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पीलीभीत में किसान ने खुद को गोली मारी अमरिया (पीलीभीत)। जिले की अमरिया तहसील में आर्थिक तगी से जूझ रहे एक सिख किसान ने खुद को सीने में गोली मारकर जान दे दी। परिजन आत्महत्या का कारण आर्थिक तगी के कारण डिप्रेशन होना बता रहे हैं।

इसे भी पढ़े: सर्विलांस सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों के भरोसे पुलिसिंग, ‘चमत्कार’ का होता इंतजार

क्या कामयाब हो गए ashok gehlot | gehlot की चालाकी ने pilot को कर दिया हाईकमान से बहुत दूर
Exit mobile version