Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, 17-18 अक्टूबर को वेतन, दैनिक वेतनभोगियों को भी भुगतान
    • ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने किया गर्दा! 15 दिन में वर्ल्डवाइड ₹679 करोड़ पार
    • वेनेजुएला पर ऑपरेशन से तनाव: दक्षिणी कमान के प्रमुख एडमिरल होल्सी ने कार्यकाल से पहले दिया इस्तीफा
    • शेयर बाजार में धन वर्षा! सिर्फ 3 दिनों में निवेशकों की संपत्ति ₹9 लाख करोड़ बढ़ी
    • त्योहारी सीजन में सर्वर हुआ क्रैश, IRCTC डाउन होने से टिकट बुकिंग रुकी
    • UP पुलिस को मिलेगी क्रिकेटरों जैसी फिटनेस! अब जवानों को पास करना होगा यो-यो टेस्ट
    • दिन में सोना अच्छा या बुरा? आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान क्या कहता है
    • शरीयत में बहुविवाह का नियम: क्या एक मुस्लिम पुरुष 4 पत्नियों के होते हुए 5वीं शादी कर सकता है?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कर्ण कोट टीला:महाभारतकालीन ग्रेवियार्ड ऑब्जेक्ट मिला, बर्तनों को बनाने के लिए प्रयोग होता था चक्राकार पत्थर – Mahabharata Period Gravyard Object Found In Historical Karna Kot Tila

    कर्ण कोट टीला:महाभारतकालीन ग्रेवियार्ड ऑब्जेक्ट मिला, बर्तनों को बनाने के लिए प्रयोग होता था चक्राकार पत्थर – Mahabharata Period Gravyard Object Found In Historical Karna Kot Tila

    August 2, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Mahabharata period gravyard object found in historical Karna Kot Tila

    फतेहाबाद के कर्णकोट टीले से मिला ग्रेवियार्ड ऑब्जेक्ट।
    –


    हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूना के गांव भट्टू के ऐतिहासिक कर्ण कोट टीले से महाभारतकालीन ग्रेवियार्ड ऑब्जेक्ट मिला है। इस ऑब्जेक्ट से उस दौर में मिट्टी के बर्तनों व कपों को तराशा जाता था। यह पत्थर देखने में चीनी मिट्टी का बना हुआ है और शताब्दी बाद भी यह पत्थर का टुकड़ा अभी भी सुरक्षित है। हाल ही में हुई बारिश के बाद यह पत्थर का टुकड़ा मिट्टी से उभरकर सामने आया तो इस गांव के शोधकर्ता अजय ने इसे अपने पास रख लिया और इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को दी।

    हरियाणा में महाभारत काल के कर्णकोट टीले से वर्षा ऋतु में मिट्टी बहने से ऐतिहासिक महत्व की वस्तुएं प्राप्त हुई हैं, जो निरंतर जारी हैं। यहां विभाग की तरफ से एक सिक्योरिटी गार्ड रखा गया है, जो निगरानी करता है। हाल ही में हुई बारिश के दौरान इस टीले से ग्रेवियार्ड ऑब्जेक्ट मिला है।

    अवशेष जो मिला है, वो महाभारत काल के समय बर्तन बनाने के लिए प्रयोग होने वाले पदार्थ का एक चक्र है, जिसको ग्रेवियार्ड कहते हैं। ये चीनी मिट्टी की तरह का एक पदार्थ है जो बहुत शानदार चमक और मजबूती रखता है। इस ग्रेवियार्ड से महाभारत कालीन समय में बर्तन व कपों के सांचे तैयार किए जाते थे।

    इस टीले के शोधकर्ता व सेफ्टी इंजीनियर अजय कुमार ने बताया कि यह ग्रेवियार्ड अपने आप में अद्भुत है और महाभारत कालीन समय की उस बर्तन निर्माण पद्धति का परिचायक है, जिससे बर्तनों का निर्माण होता था। 

    हड़प्पा काल की मिट्टी की टेराकोटा चूड़ियां भी मिलीं

    इसी टीले से मिट्टी की टेराकोटा की चूड़ी जो हड़प्पा सभ्यता के समय की है और साथ ही हाथी दांत से बनी चूड़ी के टुकड़े मिले हैं। इसके अलावा यहां पर हाथी दांत की चूड़ियों के अवशेष भी मिले हैं। यहां पर हड़प्पा काल के शतरंज के पासे भी मिले हैं।

    महाभारत काल से लेकर एंग्लो सिख युद्ध तक का इतिहास

    टोहाना हलके में स्थित भट्टू गांव अपने आप में इतिहास को संजोए हुए हैं। यहां पर महाभारत काल से लेकर एंग्लो-सिख युद्ध तक के प्रमाण मिल चुके हैं। जिसमें मराठा सिख और फ्रांसीसी सेनाओं की ब्रिटिश सेना से लड़ाई हुई थी और नेपोलियन बोनापार्ट की सेना में तोपची रहे लेफ्टिनेंट हैलिसन सिख सेनाओं के साथ यहां तैनात रहे थे। ये स्थल कितने ऐतिहासिक युद्धों का साक्षी रहा है और इन इन युद्धों में प्रयुक्त हथियार आज भी यहां से प्रतिदिन निकलते हैं जिसमें तलवारें तोपों के गोले और घुड़सवारों के अवशेष प्रमुख हैं।

    कर्णकोट टीला अपने आप में ऐतिहासिक महत्व से जुड़ा हुआ है। इस टीले से महाभारत काल के अवशेष तो मिलते ही रहते हैं, साथ ही हड़प्पा संस्कृति व एंग्लो-सिख युद्ध के प्रमाण भी यहां पर मिले हैं। हाल ही में यहां पर महाभारत कालीन ग्रेवियार्ड ऑब्जेक्ट मिला है, जो महाभारत काल में बर्तनों को बनाने के लिए प्रयोग होता था। -अजय कुमार, शोधकर्ता एवं सेफ्टी इंजीनियर।

    कर्णकोट टीले में जल्द ही खुदाई का काम किया जाएगा। यहां पर महाभारत काल से लेकर हड़प्पा संस्कृति के अवशेष मिले हैं। इस टीले को पुरातत्व विभाग ने अपने संरक्षण में ले रखा है और यहां पर गार्ड को भी नियुक्त किया गया है। जो ऑब्जेक्ट यहां से मिल रहे हैं, उससे साफ है कि इस टीले में इतिहास के कई पहलू जुड़े हुए हैं। -बुनानी भट्टाचार्य, उप निदेशक, पुरातत्व विभाग, चंडीगढ़।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.