Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amit Shah on Naxalism in Lok Sabha: नक्सलियों के लिए विपक्ष को दर्द क्यों? लोकसभा में अमित शाह की हुंकार—’जो हथियार उठाएगा, उसका हिसाब होगा’
    • ‘पीएम मोदी ही खत्म करा सकते हैं युद्ध’; उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री की तारीफ कर की सीजफायर की अपील
    • बंगाल चुनाव 2026: नए गठबंधन से बदलेगा वोट बैंक का खेल? जानें किसके साथ जाएंगे अल्पसंख्यक?
    • दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत
    • Turkey Entry in Iran-Israel War: ईरान-इजराइल जंग में हो सकती है तुर्किये की एंट्री; इजराइल के ‘ग्रेटर इजराइल’ प्लान पर फिरेगा पानी
    • विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह
    • फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी
    • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू करने को हरी झंडी; 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को हर महीने 1000–1500 रुपए सम्मान राशि मिलेगी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, March 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अमिताभ बच्चन से अमर सिंह ने क्यों मांगी माफ़ी जानिए इसके पीछे की सारी ख़बर

    अमिताभ बच्चन से अमर सिंह ने क्यों मांगी माफ़ी जानिए इसके पीछे की सारी ख़बर

    February 19, 2020 बड़ी खबर 5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने मंगलवार को ट्वीट करके कहा कि उन्हें अमिताभ बच्चन और उनके परिवार को लेकर की गई अपनी टिप्पणियों पर पश्चाताप है। अमर सिंह ने ट्वीट कर लिखा, “आज मेरे पिता की पुण्यतिथि है और मुझे इसके बारे में अमिताभ बच्चन जी का मैसेज आया है। अपने जीवन के इस मुकाम पर जब मैं जिंदगी और मौत से जूझ रहा हूं, मुझे अमित जी और उनके परिवार के लिए हद से ज्यादा बोल जाने का पश्चाताप हो रहा है। ईश्वर उन सभी को अच्छा रखे।”

    अमर सिंह को कुछ साल पहले किडनी संबंधित दिक्कत डायग्नोस हुई थी। अमर सिंह ने अपने ट्वीट में जिस बात का जिक्र किया है वो तब की है जब उनमें और बच्चन परिवार के रिश्तों में तल्खी आ गई थी। अमिताभ और अमर सिंह कुछ साल पहले तक बहुत अच्छे दोस्त थे। फिर चीजें काफी ज्यादा खराब हो गई थीं। अमर सिंह ने अपने बयान में कहा कि अमिताभ ने उनके साथ दोस्ती खत्म की है और ये भी कह दिया कि अमिताभ और उनकी पत्नी जया अब अलग-अलग रह रहे हैं।

    राज्यसभा सांसद अमर सिंह एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में अमर सिंह ने बच्चन परिवार से माफी मांगी है। अमर सिंह ने यह वीडियो सिंगापुर से साझा किया है। ये वीडियो इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि एक वक्त ऐसा था जब अमिताभ बच्चन और अमर सिंह की दोस्ती काफी गहरी थी।

    हालांकि निजी कारन की वजह से दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आठ साल पहले आ गई थी। इसके बाद दोनों कभी भी एक साथ नजर नहीं आए। दोनों की दोस्ती में दरार आने के बाद बिग बी ने तो कभी भी अमर सिंह के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन अमर सिंह लगातार बच्चन परिवार पर कटाक्ष करते रहे।

    इसे भी पढ़े :-

    Corona Virus – क्या मिल गया है चीन को इस बीमारी का इलाज़ ? जानिए इससे जुड़ी हर ख़बर

    अमर सिंह और अमिताभ बच्चन की दोस्ती काफ़ी पुरानी रही है

    एक दिग्गज नेता और राजनेता की दोस्ती कैसे हुई? तो बता दें कि सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत राय से अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन की दोस्ती कराई थी।
    कहा जा सकता है कि अमिताभ की शौहरत ने सहाराश्री की मदद की। कॉर्पोरेट डीलर से दिग्गज नेता बने अमर सिंह ने अमिताभ और सहाराश्री के कद को बढ़ाया।

    दोनों के रिश्तों में कब और कैसे आई दरार

    दोनों के रिश्ते बिगड़ने उस वक्त शुरू हुए जब 2010 में समाजवादी पार्टी के साथ बगावत में बच्चन परिवार अमर सिंह के साथ खड़ा नहीं हुआ।

    अमर को उम्मीद थी कि उनके साथ जया बच्चन भी समाजवादी पार्टी छोड़ेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उल्टा जया ने अमर को निशाने पर ले लिया। लिहाजा अमिताभ-जया इसके बाद अक्सर अमर सिंह के निशाने पर रहने लगे।

    अमर सिंह ने कई विवादित बयांन दिए अमिताभ और उनके परिवार को लेकर

    पनामा पेपर्स मामले में अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन पर तंज कसा था। अमर सिंह ने कहा था, ‘मैं अमिताभ बच्चन के लिए प्रार्थना करूंगा। वह अब पनामा पेपर्स में भी उलझे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके नाम का दुरुपयोग हुआ और उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता।’ व्यंग्यात्मक लहजे में अमर सिंह ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका के बाद CBI जांच हो रही है। काले धन पर SIT जांच कर रही है। कहानी यहां खत्म नहीं होती। इस मामले की SIT भी जांच कर रही है। मैं भगवान से प्रार्थना करुंगा कि उन्हें इस असहनीय झटके को सहने की हिम्मत दे।’

    जया और अमिताभ थे अलग-अलग’

    वर्ष 2017 में अमर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं अमिताभ बच्चन से जब मिला था, उससे काफी पहले से जया बच्चन और अमिताभ अलग-अलग रह रहे थे। एक प्रतीक्षा में रहता, तो दूसरा अन्य बंगले जनक में रह रहा था। ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन के बीच भी काफी मतभेद की खबरें हैं लेकिन इसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूं।’ अमर सिंह ने यह भी कहा था कि अमिताभ ही थे, जिन्होंने मुझे जया बच्चन को राजनीति में लाने को लेकर आगाह किया था।

    जया बच्चन पर भी तंज कसते दिखें अमर सिंह

    राज्यसभा में जया बच्चन की एक स्पीच को लेकर अमर सिंह ने पूरे बच्चन परिवार को ही निशाने पर ले लिया था। अमर सिंह ने कहा था, ‘आप (जया) मां हैं , पत्नी हैं। मां-पत्नी के हाथ में सामाजिक रिमोट होता है। आप अपने पति से क्यों नहीं कहतीं कि जुम्मा चुम्मा दे दे, न करें। आप अपने पति से क्यों नहीं कहतीं कि बारिश में भीगती नायिका के साथ आज रपट जइयो, हमें न भुलइयो न करो। आप अपनी पुत्रवधु से क्यों नहीं कहतीं कि ये जो दिल है मुश्किल में जो उन्होंने परिदृश्य किए हैं, वह न करें। आप अपने बेटे अभिषेक को क्यों नहीं कहतीं, जिसमें नायिका लगभग नग्न हो जाती है, कि ऐसे दृश्य न करें।’

    Image Source :-https://currentnewsdainik.com/wp-content/uploads/2020/02/amitabh-bachan.jpg

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    विवियन डीसेना के घर आया नन्हा मेहमान; पत्नी नूरान ने बेटे को दिया जन्म, फैंस दे रहे बधाइयां

    Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म ‘महाकाली’ में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इस सुपरस्टार का रिकॉर्ड

    10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, ‘धुरंधर 2’ से क्लैश के कारण बदली तारीख

    बड़े पर्दे पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई फिल्म का बड़ा ऐलान

    आदित्य धर की फिल्म में न रणवीर, न अर्जुन रामपाल! इस अभिनेता को लाने के लिए निर्देशक ने अड़ाई टांग

    पवन कल्याण का पावर पैक्ड धमाका! ‘धुरंधर’ के शोर में भी ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने तोड़े रिकॉर्ड; 3 दिन में कमाए इतने करोड़

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.