Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील
    • सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा
    • मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
    • जालंधर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत हुए विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति पर उठ रहे बड़े सवाल
    • पंजाब में आज से शुरू हुई दूसरे राउंड की जनगणना, घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे फॉर्म
    • कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद में ₹10.23 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
    • अनिल विज का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा इटली में तैयार हुआ
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के आरा में किया नर्सिंग कौशल कॉलेज का विधिवत शुभारंभ
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, November 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिताब

    अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिताब

    November 14, 2026 खेल 3 Mins Read
    Won the title by defeating Pakistan
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

     

     

    ओमान: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। एक बेहद रोमांचक और सांसें थाम देने वाले खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 1 विकेट से करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान की ओर से दिए गए 337 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम एक समय 252 रन पर अपने 8 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बाद मोहित उल्वा और मनल चौहान ने अद्भुत जज्बा दिखाते हुए मैच का पासा पलट दिया। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 3 रनों की दरकार थी, जिस पर मोहित ने शानदार (Won the title by defeating Pakistan) चौका जड़कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई और अंडर-19 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड भी बना डाला।

    पाकिस्तान ने खड़ा किया 337 रन का विशाल स्कोर

    इस महामुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित ओवरों में 337 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया, जिसमें ओपनर उस्मान खान ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 107 रन बनाए। उनके अलावा अब्दुल कादिर ने महज़ 54 गेंदों पर 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 80 रन ठोके, जबकि कप्तान फरहान यूसुफ ने भी 63 रनों का अहम योगदान दिया। भारत की तरफ से गेंदबाजी में काव्य पटेल ने 4 और चिगुरुपति वेंकटा ने 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

    Won the title by defeating Pakistan – लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (80) ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझदारी की, जिसमें सहवाग के बल्ले से 58 रनों की तेजतर्रार पारी निकली। कुछ ही देर में कप्तान लक्ष्य ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि, इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों और चुस्त फील्डिंग के आगे भारतीय मध्य क्रम लड़खड़ा गया और टीम ने देखते ही देखते 252 के कुल स्कोर पर अपने 8 प्रमुख विकेट गंवा दिए।

    संकट के समय मनल और मोहित ने संभाली पारी 

    जब भारतीय टीम संकट में थी और जीत के लिए आखिरी 51 गेंदों में 86 रनों की आवश्यकता थी, तब 7वें नंबर पर उतरे मनल चौहान का साथ देने 10वें नंबर के बल्लेबाज मोहित उल्वा क्रीज पर आए। बतौर तेज गेंदबाज मोहित के लिए यह फाइनल मैच अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने अपने 8 ओवरों में 57 रन लुटाए थे, लेकिन बल्ले से उन्होंने अपनी उस कमी को पूरी तरह धो डाला। मनल (47) और मोहित ने मिलकर सिर्फ 35 गेंदों में 57 रनों की विस्फोटक साझेदारी कर टीम की मैच में धमाकेदार वापसी कराई।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    विराट कोहली की सलाह को नजरअंदाज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, भड़के क्रिकेट फैंस

    धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज

    न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में भारतीय बल्लेबाजी की शर्मनाक असफलता, क्या सिर्फ सपाट पिचों पर कमाल दिखाते हैं हमारे धुरंधर?

    भारत की करारी हार पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान: पिच के दोहरे मिजाज ने डुबोई लुटिया, 89 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया

    भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

    भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के बीच बड़ा अपडेट, वनडे स्क्वॉड छोड़कर टेस्ट कैंप से जुड़ेंगे तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.