Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी:करनाल में चले लात-घूसे, जगाधरी में हाथापाई-गाली गलौज, ऑब्जर्वर गो बैक के लगे नारे – Factionalism Of Haryana Congress: Kicking And Punching In Karnal, Scuffle And Abuse In Jagadhri

    हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी:करनाल में चले लात-घूसे, जगाधरी में हाथापाई-गाली गलौज, ऑब्जर्वर गो बैक के लगे नारे – Factionalism Of Haryana Congress: Kicking And Punching In Karnal, Scuffle And Abuse In Jagadhri

    September 6, 2023 हरियाणा 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Factionalism of Haryana Congress: Kicking and punching in Karnal, scuffle and abuse in Jagadhri

    करनाल में कांग्रेस की बैठक में भिड़े कार्यकर्ता और इंद्री से पूर्व विधायक राकेश कांबोज
    – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

    विस्तार

    हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। हिंसार, जींद और कुरुक्षेत्र में सोमवार को पर्यवेक्षक के सामने हुई बैठक में हंगामे के अगले दिन कांग्रेसी करनाल व यमुनानगर के जगाधरी में आपस में ही भिड़ गए। करनाल में तो लात-घूसे भी चले जबकि जगाधरी में गाली-गलौज व हाथापाई हुई। ऑब्जर्वर गो बैक व नकली समर्थक वापस जाओ के नारे भी लगे।

    करनाल के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में यह मारपीट पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा गुट के समर्थकों और राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा व विधायक किरण चौधरी के समर्थकों में हुई। हुड्डा ग्रुप के विरोधियों ने बैठक में नहीं बुलाने का आरोप लगा नारेबाजी की तो हुड्डा गुट के इंद्री से पूर्व विधायक राकेश कंबोज वहां आ गए।

    उन्हें एक कार पर लगे लाउड स्पीकर से तेज आवाज में गाने बजाने शुरू कर दिए। इतने में वहां पर कांग्रेस से पूर्व जिलाध्यक्ष रहे ओमप्रकाश सलूजा आ गए। उन्होंने लाउड स्पीकर कार से उखाड़ लिया। इससे दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। हाथापाई में सलूजा का चश्मा टूट गया, लेकिन उन्होंने लाउड स्पीकर नहीं छोड़ा और जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। इसके बाद दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। करीब 15 मिनट तक हंगामा चला।

    यह सारा घटनाक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समन्वयक योगराज भदौरिया, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समन्वयक जरनैल सिंह और एसएल शर्मा के सामने हुआ। वे हर एक कार्यकर्ता को बुलाकर जिलाध्यक्ष के लिए योग्य उम्मीदवार के बारे में सुझाव ले रहे थे। उसी समय तीनों नेताओं के समर्थक पहुंच गए और उन्होंने पर्यवेक्षक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

    इनका आरोप था कि उन्हें संगठन के गठन के लिए बैठक की कोई सूचना ही नहीं दी गई। हंगामे के बाद हुड्डा गुट के समर्थक संगठन गठन की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए विश्राम गृह के अंदर चले गए और बाहर दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी जारी रखी।

    उधर, जगाधरी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला प्रधान चुनने के लिए बुलाई बैठक में चर्चा तक नहीं हो पाई। बैठक से पहले ही सैलजा और हुड्डा के समर्थक आमने-सामने आ गए। करीब एक घंटे जमकर हंगामा हुआ। पर्यवेक्षक पर्यवेक्षक सबीर खान पठान को कमरे में घुसने तक के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों गुटों ने जमकर नारेबाजी की और ऑब्जर्वर गो बैक के नारे लगे।

    धक्कामुक्की के बीच पर्यवेक्षक सिर पर हाथ धरकर बैठे रहे। किसी तरह दोनों खेमे के लोगों को खींचकर बाहर ले जाया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ। वैसे तो पर्यवेक्षक सबीर खान पठान मीडिया से बचने का प्रयास करते रहे, लेकिन उन्होंने सफाई देते हुए बस इतना कहा किसी प्रकार का कोई हंगामा नहीं हुआ है और न ही संगठन में कोई गुटबाजी हुई है।

    जगाधरी में सब बने रहे तमाशबीन

    बैठक में पर्यवेक्षक के सामने बहस करते सैलजा गुट के कार्यकर्ता। संवाद

    जगाधरी में भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ सैलजा गुट ने कहा कि बाप-बेटे की नहीं चलने देंगे। इसके बाद भी दोनों गुटों के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर नारेबाजी करते रहे। कोई इस गुटबाजी को खत्म करने के लिए आगे नहीं आया, बल्कि तमाशबीन बनकर बैठे रहे। भूपेंद्र हुड्डा गुट के समर्थक सतीश सांगवान ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है।


    एक-दूसरे को समझाते सैलजा और हुड्डा गुट के  वरिष्ठ नेता। 

    इसलिए बुलाई थी बैठकदोनों जगह कांग्रेस संगठन के गठन और जिला अध्यक्ष पद के लिए योग्य उम्मीदवार के लिए राय ली जानी थी। सुरजेवाला, सैलजा एवं किरण चौधरी गुट के समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और हुड्डा पर कांग्रेस पार्टी का अनुशासन बिगाड़ने का आरोप लगाया। करनाल में कांग्रेस नेता जयपाल मान ने आरोप लगाया कि पार्टी का अनुशासन तब बिगड़ता है, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान संगठन बनाने के लिए सिर्फ अपने ही जानकारों को नियुक्त करते हैं। कांग्रेस के 75 फीसदी कार्यकर्ता सुरजेवाला, सैलजा एवं किरण चौधरी का समर्थक है। इन तीन नेताओं के समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन की बैठक में बैठने का मौका ही नहीं दिया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    हरियाणा में बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री नायब सैनी की सख्ती के बाद बैंक ने घुटने टेके, नगर निगम को मिले 127 करोड़

    मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एलान

    Highway Toll Rules: सावधान! हाईवे पर सफर के दौरान अब नहीं चलेगा कैश, परेशानी से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

    Sirsa Drug Raid: पुलिस को देख फ्लैट की दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व नेता, महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.