Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, 17-18 अक्टूबर को वेतन, दैनिक वेतनभोगियों को भी भुगतान
    • ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने किया गर्दा! 15 दिन में वर्ल्डवाइड ₹679 करोड़ पार
    • वेनेजुएला पर ऑपरेशन से तनाव: दक्षिणी कमान के प्रमुख एडमिरल होल्सी ने कार्यकाल से पहले दिया इस्तीफा
    • शेयर बाजार में धन वर्षा! सिर्फ 3 दिनों में निवेशकों की संपत्ति ₹9 लाख करोड़ बढ़ी
    • त्योहारी सीजन में सर्वर हुआ क्रैश, IRCTC डाउन होने से टिकट बुकिंग रुकी
    • UP पुलिस को मिलेगी क्रिकेटरों जैसी फिटनेस! अब जवानों को पास करना होगा यो-यो टेस्ट
    • दिन में सोना अच्छा या बुरा? आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान क्या कहता है
    • शरीयत में बहुविवाह का नियम: क्या एक मुस्लिम पुरुष 4 पत्नियों के होते हुए 5वीं शादी कर सकता है?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » चिंता और जंक फूड छीन रहा चेहरे का नूर:लड़कियों के साथ अब लड़कों को भी सुंदर दिखने की चाह, पढ़ें रिपोर्ट – Anxiety And Junk Food Taking Away Glow From Face, Along With Girls, Now Boys Also Want To Look Beautiful

    चिंता और जंक फूड छीन रहा चेहरे का नूर:लड़कियों के साथ अब लड़कों को भी सुंदर दिखने की चाह, पढ़ें रिपोर्ट – Anxiety And Junk Food Taking Away Glow From Face, Along With Girls, Now Boys Also Want To Look Beautiful

    September 18, 2023 हरियाणा 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Anxiety and junk food taking away glow from face, Along with girls, now boys also want to look beautiful

    सांकेतिक तस्वीर
    – फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    अब तक हमने केवल लड़कियों और महिलाओं को अपने रंग, रूप या चेहरे की सुंदरता को लेकर चिंतित होते देखा है। इसके लिए वह तरह-तरह के परहेज करने, डायटिंग, जंक फूड खाने या फिर ब्यूटी पार्लर के जरिए अपने चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए बहुत कुछ करती हैं, लेकिन अब लड़के भी अपने चेहरे की सुंदरता को लेकर गंभीर होने लगे हैं और इसके कारण जानने का प्रयास करने लगे हैं। यही नहीं उसका निवारण भी कर रहे हैं। सिविल अस्पताल के मित्रता क्लीनिक में हर माह होने वाली काउंसिलिंग में यह बात सामने आई है।

    हर माह 220 से ज्यादा किशोर व किशोरी काउंसिलिंग के लिए आ रहे

    मित्रता क्लीनिक में हर माह 19 साल तक के करीब 400 किशोर-किशोरी विभिन्न समस्याओं को लेकर काउंसिलिंग के लिए आ रहे हैं। इसमें 50 प्रतिशत से अधिक बच्चे ऐसे हैं, जिनको अपनी त्वचा को लेकर समस्याएं हैं और वह इन समस्याओं के कारण, निवारण व उनके साइड इफैक्ट्स को जानने के लिए मित्रता क्लीनिक में काउंसिलिंग के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें अधिकतर बच्चे दोस्तों के साथ आ रहे हैं। बहुत कम मामलों में अभिभावक उनके साथ होते हैं। यहां पर काउंसलर उनका इलाज कराने में सहयोग कर रहे हैं।

    बाहर का अधिक भोजन खाने से चेहरे पर सफेद दाग

    17 साल की एक किशोरी मित्रता क्लीनिक पहुंची। उसके चेहरे पर सफेद दाग थे, लेकिन क्यों थे। उसे खुद इसकी जानकारी नहीं थी। शरीर से भी वह कमजोर थी। मित्रता क्लीनिक की तरफ से उसे सफेद दाग होने के कारण बताए गए कि वह सही तरीके से खानपान नहीं करती है। बाहर का खाना ज्यादा खाती है। विटामिन डी, विटामिन ई, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्वों की कमी के कारण भी त्वचा का रंग खराब हो सकता है, जो आपके चेहरे या आपके शरीर के अन्य हिस्सों पर सफेद धब्बे का कारण है।

    सुंदर दिखने के लिए कर रहे डायटिंग

    मित्रता क्लीनिक में एक युवक आया, वह चेहरे पर सुंदरता लाने के लिए डायटिंग तक कर रहा था। इसके चलते उसके चेहरे पर पिंपल, पीलापन और सफेद दाग तक हो गए थे। काउंसिलिंग के दौरान उसे समझाया गया कि डायटिंग नहीं करनी चाहिए। तीनों समय पौष्टिक खाना लेना चाहिए। जंक फूड नहीं खाना है। इससे खून की कमी नहीं होगी।

    ऐसे करे बचाव

    जंक फूड नहीं खाएं, ज्यादा पानी पीएं, पौष्टिक खाना खाएं, हरी सब्जी व फलों का प्रयोग करें, दूध पीएं, प्रार्टीन युक्त पदार्थ खाएं।

    इनको लेकर पहुंच रहे बच्चे

    जिला अर्श काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा के अनुसार चेहरे पर सफेद दाग, पिंपल, रंग सांवला या काला होना, त्वचा में कसावट, मस्से निकलना आदि समस्या को लेकर किशोर-किशोरी काउंसिलिंग के लिए आ रहे हैं।

    मित्रता क्लीनिक की चार माह की स्थिति

    माह         कुल        केस            त्वचा से संबंधित केस     किशोर किशोरियां

    अप्रैल     354             234                         108                    116

    मई         360             227                         84                      143

    जून        334             195                         76                      119

    जुलाई     352             228                         91                      137

    अधिकारी के अनुसार

    मित्रता क्लीनिक में 19 साल तक के बच्चों की विभिन्न समस्याओं को लेकर काउंसिलिंग की जाती है और उनका समाधान कराने का प्रयास रहता है। पिछले कुछ समय में त्वचा से संबंधित समस्याओं को लेकर किशोर-किशोरी ज्यादा आ रहे हैं। वह और ज्यादा सुंदर दिखना चाहते हैं। इसे लेकर उन्हें जानकारी प्रदान की जाती है। – संदीप कुमार जांगड़ा, जिला अर्श काउंसलर, सिविल अस्पताल, झज्जर।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पुलिस परिवार में मातम : ASI संदीप की आत्महत्या से गहरा सदमा, दो बेटियां और एक बेटा पीछे छूटे

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.