नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के स्कूलों में मिली शानदार सफलता के बाद अब दिल्ली सरकार के सभी यूनिवर्सिटीज और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट्स (आईटीआई) में भी बिज़नेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम का आगाज हो चुका है। मंगलवार को सीएम आतिशी द्वारा इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, दिल्ली में दिल्ली सरकार के सभी यूनिवर्सिटीज और आईटीआई के लिए ब्लास्टर्स सीनियर प्रोग्राम (Youth Should Become Job Providers) को लांच किया।

इसे भी पढ़ें – ईमानदारी और परिवर्तन के वादे पर सत्ता में आई AAP बनी भ्रष्टाचार की मिसाल : कुलजीत सिंह चहल

लॉंचिंग के अवसर पर दिल्ली सरकार के स्कूलों के पूर्व स्टूडेंट्स जो अब सफल एंत्रप्रेन्योर्स बन चुके है, द्वारा एक पैनल चर्चा का भी आयोजन किया गया जहाँ उन्होंने सभागार में मौजूद स्टूडेंट्स को 2000 की सीडमनी के साथ शुरू किए अपने बिज़नेस जर्नी के बारे में साझा किया और बताया कि कैसे उन्होंने अपने बिज़नेस आईडिया को सफल एंटरप्राइज में बदला। बता दे कि, इस प्रोग्राम के तहत दिल्ली सरकार के यूनिवर्सिटीज और आईटीआई में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को उनके बिज़नेस आईडिया के लिए प्रति टीम 50,000 रुपये तक की सीड मनी दी जाएगी। स्टार्ट-अप शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए टीमों को मेंटरशिप भी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें – बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ उच्चायोग के निकट प्रदर्शन

Youth Should Become Job Providers – दिल्ली सरकार के सभी यूनिवर्सिटीज और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट्स में बिज़नेस ब्लास्टर्स सीनियर प्रोग्राम की शुरुआत पर सभी को बधाई देते हुए सीएम आतिशी ने कहा, हमारे उच्च शिक्षण संस्थानों में बिज़नेस ब्लास्टर्स की शुरुआत आने वाले भविष्य के जॉब क्रिएटर्स तैयार करेगा जो बेरोजगारी की समस्या को दूर कर भारत को दुनिया का नंबर.1 देश बनायेंगे। 

 

Share.
Exit mobile version