
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
यमुनानगर के बूड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि लड़की से दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की मां ने बेटी का पेट बढ़ने पर जब प्रेगनेंसी किट से उसका टेस्ट किया तो उसके गर्भवती होने का पता चला। युवती ने गांव के एक व्यक्ति पर पांच माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लड़की बोली- पांच माह से झाड़ियों के पीछे पीर के स्थान पर ले जाकर करता था गलत काम
बूड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 21 वर्षीय बेटी जन्म से मंदबुद्धि है। कुछ दिन से उसे अपनी बेटी की पेट बढ़ा हुआ लग रहा था। शक के आधार पर उसने घर पर ही प्रेगनेंसी किट लाकर उसका टेस्ट किया। जिसमें उसकी बेटी गर्भवती मिली। जब उसने इस बारे में अपनी बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि पिछले लगभग पांच माह से गांव का ही पम्मी उसे पैसों का लालच देकर दुष्कर्म कर रहा है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
आरोपी उसे गांव के बाहर बने पीर के स्थान पर झाड़ियों की आड़ में ले जाता था। जहां उसके साथ गलत काम करता था। आरोप है कि आरोपी के कई बार गलत काम करने से उसकी मंदबुद्धि बेटी गर्भवती हुई है। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पम्मी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।