फतेहाबाद : जिले में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की दिशा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है। पार्टी नेतृत्व वरिष्ठ नेता संपत सिंह के लंबे राजनीतिक अनुभव और (equations will change in INLD) क्षेत्र में मजबूत जनाधार को देखते हुए फतेहाबाद में फिर से उतारने की तैयारी में है ताकि आगामी राजनीतिक समीकरणों में पार्टी को मजबूती मिल सके।

इनेलो ने साफ किया चार जनवरी को फतेहाबाद में इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी और इसमें संपत सिंह का अभिनंदन किया जाएगा। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने यहां से सुनैना चौटाला को चुनावी मैदान में उतारा था।

इसे भी पढ़ें – शाल बेचने वाले कश्मीरी को धमकाने की Video Viral होने वाले मामले पर Police का एक्शन

चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी विधानसभा में सक्रिय रही हैं लेकिन संपत की फतेहाबाद में इंट्री के बाद से माना जा रहा है कि सुनैना को पार्टी किसी और क्षेत्र में जिम्मा दे सकती है। संपत सिंह फतेहाबाद की राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं। बंसीलाल सरकार में फतेहाबाद उपचुनाव को जीतकर वो सरकार के खिलाफ चुनाव जीतने वाले चुनिंदा विपक्षी नेताओं में शुमार हैं। वो भट्ट से भी विधायक बन चुके हैं। ऐसे में क्षेत्र की समस्याओं व जनता की नब्ज को अच्छी तरह समझते हैं। देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

equations will change in INLD – कुछ साल पहले संपत ने इनेलो छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। संपत को नलवा को अपनी नई कर्मभूमि बनानी पड़ी। वहां से भी विधायक बने। ओमप्रकाश चौटाला के मुख्यमंत्री रहते हुए फतेहाबाद, रतिया और टोहाना में इनेलो के विधायक थे।

Share.
Exit mobile version