कोरबा: 2 अलग थाना इलाकों में 2 स्कूली छात्राओं ने जान दे दी. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि दोनों छात्राओं ने जान क्यों दी. वहीं एक और घटनाक्रम में (three major incidents) एक युवक ने घातक कदम उठाते हुए खुद पर ही जानलेवा हमला कर दिया. युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

2 छात्राओं ने दी जान, युवक की हालत गंभीर

पहली घटना कोतवाली थाना इलाके के इंदिरा नगर दुरपा रोड की है. यहां राजमिस्त्री का काम करने वाले शख्स की 17 वर्षीय बेटी ने जान दे दी. मृतक छात्रा निजी विद्यालय में कक्षा दसवीं की छात्रा थी. परिवार वालों के मुताबिक छात्रा अपनी परीक्षा की तैयारियों में जुटी थी. छात्रा ने किस तनाव के चलते ये घातक कदम उठाया ये पता नहीं चल पाया है. पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है.

उरगा थाना इलाके में पसरा मातम

दूसरी घटना उरगा थाना इलाके के ग्राम धमनागुड़ी मौहार की है. यहां 16 साल की छात्रा ने जान दे दी. मृतक छात्रा कक्षा नवीं में पढ़ती थी. छात्रा घर से ये बोलकर निकली की वो तालाब पर जा रही है. जब वो काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की. परिवार वाले जब तालाब पर पहुंचे तो वहां तालाब के किनारे उसकी डेड बॉडी मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

युवक ने किया खुद पर प्राणघातक हमला

तीसरी घटना सिविल लाइन थाना इलाके के ग्राम बेंदरकोना की है. यहां मजदूर के बेटे ने खुद पर प्राणघातक हमला कर खुद को जख्मी कर लिया. युवक की उम्र 25 साल है. परिवार वालों ने बेटे को गंभीर हालत में कोरबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. युवक ने (three major incidents) ऐसा घातक कदम क्यों उठाया इस बात का पता नहीं चल पाया है.

 

 

Share.
Exit mobile version