पश्चिम बंगाल में 1 जून से ‘अन्नपूर्णा भंडार’ का 3000 रुपए महिलाओं के बैंक अकाउंट में आने लगेगा. चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा भंडार का बार-बार वादा किया था. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नई सरकार के पहले वर्किंग डे पर उन वादों को पूरा करना (women will get ₹3000 from June) शुरू कर दिया है. सोमवार को नबान्न में सीएम शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें इस ऐतिहासिक फैसले पर मुहर लगाई गई.
🚌 महिलाओं को ₹3000 के साथ सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात
कैबिनेट मीटिंग के बाद राज्य सरकार ने ‘अन्नपूर्णा भंडार’ शुरू करने की तारीख के साथ ही एक और बड़ा ऐलान किया है. 1 जून से सरकारी बसों में सफर करने वाली महिलाओं को कोई किराया नहीं देना होगा. तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘लक्ष्मी भंडार’ के जरिए 500 रुपये से शुरुआत की थी, जिसे बाद में बढ़ाया गया था. लेकिन अब नई सरकार ने इसे और अधिक विस्तार देते हुए महिलाओं को बड़ी आर्थिक राहत दी है.
📝 अन्नपूर्णा भंडार: आवेदन प्रक्रिया और पात्रता की जानकारी
कई महिलाओं के मन में यह सवाल है कि क्या उन्हें दोबारा अप्लाई करना होगा? प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, अन्नपूर्णा भंडार के तहत सिर्फ उन्हीं लोगों को तीन हजार रुपये महीने मिलेंगे जिन्हें पहले लक्ष्मी भंडार (women will get ₹3000 from June) मिलता था. फिलहाल, इसके लिए दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है. अगर भविष्य में किसी अतिरिक्त डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ी, तो सरकार द्वारा इसकी सूचना दे दी जाएगी.
