Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नामांकन प्रक्रिया पर SC का फैसला! ‘बुर्का हटाना होगा या नहीं?’, चुनाव आयोग ने कहा- SIR के तहत वेबसाइट पर जारी होगी लिस्ट
    • नामांकन के बाद मची ‘बिरयानी लूट’! AIMIM उम्मीदवार की पार्टी में खाने के लिए टूट पड़े लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भगदड़ का वीडियो
    • एयर इंडिया हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! पायलट के पिता की याचिका पर केंद्र को भेजा नोटिस, मांगी रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच
    • शरद पवार का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला: ‘किसानों का संसार उजड़ गया, सरकार ने कोई मदद नहीं की’, अनदेखी का लगाया गंभीर आरोप
    • चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में खुलकर आई गुटबाजी: ज़िला अध्यक्ष चयन बना ‘शक्ति प्रदर्शन’ का अखाड़ा, संगठन चुनाव पर विवाद
    • BJP ने गुजरात में की ‘सबसे बड़ी सर्जरी’! सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़ सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा, आज रात तय होगी नए चेहरों की सूची
    • दबंगों की क्रूरता की हद! अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक पर किया पेशाब, जातिगत गालियां दीं और जमकर पीटा, पूरे इलाके में तनाव
    • परीक्षा से बचने का नायाब तरीका: छात्रों ने फैलाई ‘प्रिंसिपल की मौत’ की अफवाह, सच्चाई जानने से पहले शोक मनाने पहुंच गए लोग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » केन्द्र के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना होगा : अरविंद केजरीवाल

    केन्द्र के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना होगा : अरविंद केजरीवाल

    June 2, 2023 दिल्ली 3 Mins Read
    Unite Against Centre
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांची/नई दिल्ली : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शु्क्रवार को केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र पर केंद्र का (Unite Against Centre) हमला गंभीर चिन्ता का विषय है। उन्होंने साथ ही घोषणा की कि संसद में केन्द्रीय अध्यादेश का विरोध करने में उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) आम आदमी पार्टी का साथ देगी। प्रेस कांफ्रेंस के पहले अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने लगभग डेढ़ घंटे तक इस मुद्दे पर आपस में चर्चा की। चर्चा में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा, झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी, दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी और दिल्ली विधानसभा के सदस्य विनय मिश्र भी उपस्थित रहे।

    इसे भी पढ़ें – साइबर अपराधियों ने दिल्ली के परिवार को लगाया चूना, ठगे चार लाख रुपये

    केजरीवाल ने कहा कि हेमंत सोरेन के साथ हमारा भाई का रिश्ता है। आपस में हम लोगों ने कई विषयों पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने हमसे बहुत सी शक्तियां छीन ली थी लेकिन 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की चुनी हुई सरकार को वो सारी शक्तियां लौटा दीं। इसके बाद 19 मई को रात के अंधेरे में एक अध्यादेश जारी कर मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलट दिया। इस अध्यादेश को मानसून सत्र में संसद में पेश किया जायेगा। इसके खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना होगा। केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश को दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय बताया। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार ने जो किया, वह दिल्ली की जनता का अपमान है।

    इसे भी पढ़ें – साक्षी हत्याकांड : अदालत ने आरोपी की हिरासत तीन दिन बढ़ाई

    Unite Against Centre – केजरीवाल ने कहा कि अगर राज्यसभा में सभी गैर भाजपा सदस्य एकजुट हो जाएं तो राज्यसभा में भाजपा को हराया जा सकता है। क्योंकि, आज दिल्ली के साथ जो हुआ है, कल अन्य राज्यों के साथ भी हो सकता है। इसलिए इस अध्यादेश का डटकर विरोध करना होगा। दिल्ली के सीएम ने दावा किया कि सभी पार्टियों का उन्हें समर्थन मिल रहा है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी उन्हें आश्वस्त किया है कि संसद से सड़क तक वे मोदी सरकार के इस अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी की लड़ाई को अपना समर्थन देंगे। मैं दिल्ली की जनता की ओर से हेमंत को धन्यवाद देता हूं। झारखंड के लोगों को भी धन्यवाद देता हूं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    यमुना में ‘जहर’ कौन घोल रहा? सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर बोला सीधा हमला, ‘केमिकल क्यों डलवा रही सरकार?’ दिल्ली में घमासान

    केजरीवाल का गुजरात सरकार पर बड़ा हमला: ‘किसानों के दमन में जुटी’, AAP के 2 नेताओं की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, BJP को दी चेतावनी

    भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन ‘गगनयान’ कब होगा लॉन्च? ISRO प्रमुख वी नारायणन ने बताया

    वोटर लिस्ट में ‘महाधांधली’! MVA का गंभीर आरोप- ‘ये बोगस वोट ही महायुति को जिताते हैं’

    दिवाली से पहले ही दिल्ली में ‘जहर’ घुला : आनंद विहार में AQI 350 के पार, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए GRAP-1 लागू

    दिल्ली में पटाखे बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : हरी झंडी मिलने के बाद अब कैसे और कहां मिलेंगे पटाखे?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.