इंदौरमध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस नेताओं को साथ लेकर इंदौर की बस्तियों में पहुंचकर वाटर ऑडिट करना शुरू कर दिया है. उमंग सिंघार खुद शहर के वार्डों में (like Bhagirathpura everywhere) पहुंचकर पानी की जांच कर रहे हैं. उमंग सिंघार ने बुधवार को मदीना नगर पहुंचकर पानी की जांच कराई. उनका दावा है कि यहां भी पानी दूषित पाया गया है.

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आजाद नगर क्षेत्र के मदीना नगर के अलावा खजराना क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी की जांच की. इस दौरान पानी के सैंपल लिए. उमंग सिंघार का कहना है “यहां भी दूषित पेयजल सप्लाई किया जा रहा है. सरकार के निकम्मेपन के चलते मैंने इंदौर में खुद वाटर ऑडिट शुरू किया है. दूषित पानी की शिकायतें सामने आ रही हैं.”

इसे भी पढ़ें – घर में सो रहा था ऑटो चालक, घसीटते हुए बदमाश ले गए सड़क पर, पत्थर पटकर मार डाला

उमंग सिंघार का कहना है “इस त्रासदी में अब तक 17 से अधिक नागरिकों की मौत, सैकड़ों लोगों की गंभीर बीमार और हजारों नागरिकों के प्रभावित होने की पुष्टि हुई है. राज्य सरकार ने मृतकों की जानकारी भी छिपाई है. पानी पर नियंत्रण के लिए जो पाइप लाइन सालों पहले डालनी थी, उसका टेंडर ढाई साल तक दबा रहा. नगर निगम का बजट 8000 करोड़ से ज्यादा है, फिर भी नागरिकों को नल से साफ पानी नहीं मिल पा रहा.”

 like Bhagirathpura everywhere – भागीरथपुरा और चाचा नेहरू अस्पताल का दौरा करने के बाद उमंग सिंघार ने कहा “उन्हें एमजीएम कॉलेज से 30 लोगों की बीमारी जो रिपोर्ट मिली है, उसमें स्पष्ट उल्लेख है कि मरीजों के सैंपल में शिगेला और ई कोलाई जैसे घातक वायरस हैं, जो मानव मल मूत्र में पाए जाते हैं. इसके अलावा वाइब्रियो कोलेरा वायरस की पुष्टि हुई है, जो हैजा का कारण बनता है.”

 

 

 

Share.
Exit mobile version