कोरबा : पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। सिंहदेव ने कहा कि चुनाव के दौरान सरकार ने दावा किया था कि महंगाई जैसी कोई बात नहीं है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही दाम बढ़ा दिए गए। उन्होंने कहा कि एक बार में 10 रुपये दाम बढ़ाने के बजाय सरकार (TS Singh Deo on Petrol-Diesel Price) धीरे-धीरे दाम बढ़ाकर जनता को गुमराह कर रही है, जो पूरी तरह से ‘छलावा’ है।
✋ कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर बोले ‘बाबा’
भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बयान पर पलटवार करते हुए सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने बताया कि उनका परिवार 90 साल से भी अधिक समय से कांग्रेस के साथ जुड़ा है। उन्होंने कहा कि “जब तक हाथ-पांव चल रहे हैं, मैं मैदान में डटा रहूंगा। कांग्रेस से अलग होने का विचार मन में कभी नहीं आता।” उन्होंने चंद्राकर के बयान को महज हंसी-मजाक करार देते हुए कहा कि उनके बयानों में गंभीरता कम होती है।
🗣️ भाषा की मर्यादा और राजनीतिक संस्कृति पर चिंता
प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही आपत्तिजनक भाषा पर सिंहदेव ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंचों और संसद में जिस तरह से भाषा का स्तर गिराया गया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि कोई नेता स्वयं दूसरों के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करेगा, तो उसे प्रतिउत्तर भी वैसा ही मिलेगा। उन्होंने देश की पुरानी परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि हम आदरपूर्वक बात करने वाले लोग हैं और (TS Singh Deo on Petrol-Diesel Price) राजनीतिक मतभेदों के बावजूद शब्दों का चयन स्वच्छ होना चाहिए।
