सतना : मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में बीते माह एक अनोखा मामला सामने आया था. जहां एक महिला प्रसूता ने एक साथ 3 नवजात को जन्म दिया था. तीनों नवजात शिशु की हालत कमजोर होने पर करीब डेढ़ माह तक उनका चला इलाज. अब तीनों नवजात एकदम स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट आए हैं. जिससे परिजनों (triplet children returned home) के चेहरे में खुशियां लौट आई. तीनों बच्चों ने 2 घंटे के अंतराल में जिला अस्पताल में जन्म लिया था. अब उन्हें अपने घर रवाना किया गया. वहीं परिजनों ने डॉक्टर को धन्यवाद कहा है.
सतना के सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल में बीते माह 21 नवंबर को मां ने तीन बच्चों को जन्म दिया था. मैहर के बुढेरुआ ग्राम निवासी रंजना पटेल उम्र 28 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां रंजना ने 21 नवंबर की शाम 4 बजे एक बच्चे को जन्म दिया. उसके बावजूद भी लेबर पेन बंद नहीं हुआ. इसके बाद प्रसूता ने करीब दो घंटे बाद 2 और बच्चों को जन्म दिया है. इनमें एक बेटी और 2 बेटे हैं.
triplet children returned home – लोगों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ था. तीनों नवजात बच्चों में से एक बच्चे का वजन 1 किलो 600 ग्राम, दूसरा 1 किलो 400 ग्राम, वहीं तीसरा बच्चा 1 किलोग्राम का है. तीनों बच्चों का वजन कम होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा (इंटेंसिव केयर यूनिट) इकाई में भर्ती कराया गया था. जहां पर उनका इलाज करीब डेढ़ माह तक जारी रहा, लेकिन अब तीनों मासूम नवजात शिशु एकदम स्वस्थ हो चुके हैं.
