नई दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में एक महिला को (Triple Talaq) तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। महिला के छह बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है और उसे घर से निकालने से पहले तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
इसे भी पढ़ें – केजरीवाल ने दिल्ली का विकास पूरी तरह से ठप कर दिया है : भाजपा
Triple Talaq – पीड़ित महिला परिवार के साथ भजनपुरा इलाके में रहती है। उसने बताया कि उसकी शादी अफताब नाम के युवक से हुई थी। दोनों के छह बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले उसके पति ने उसे छोड़ दिया और एक ट्रांसजेंडर से शादी कर ली, लेकिन समुदाय के लोगों के दबाव पर उसने उस शादी को खत्म कर लिया। इसके बाद उसने फिर से दूसरी महिला से शादी कर ली।
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस ने ‘आप’ कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन, केजरीवाल से मांगा इस्तीफा
वह उसके साथ कर्दमपुरी इलाके में रहने लगा। उससे मकान खाली करने के लिए लगातार दबाव बनाने लगा और धमकी देने लगा। पिछले साल सात जुलाई को उसने घर से निकालने से पहले उसके साथ गाली गलौच की और तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर गुरुवार को भजनपुरा थाने की पुलिस ने द मुस्लिम वुमन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।