CSK vs LSG : आईपीएल 2024 के 34वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने सामने होंगी। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2024 में अब तक 6 मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें उसे 4 मुकाबलों में जीत मिली है और 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी आईपीएल 2024 में अब तक 6 मुकाबले खेली है। जिसमें उसे 3 मैच में जीत मिली है और 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

इसे भी पढ़ें – पंजाब के खिलाफ मैच जीती मुंबई, लेकिन फिर भी कप्तान हार्दिक पंड्या पर लगा 12 लाख का जुर्माना

पिछला मैच जीतकर आ रही है चेन्नई 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत मिली थी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शिकस्त मिली थी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज का मैच जीतकर अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आज का मैच जीतकर वापसी करना चाहेगी। ऐसे में फैंस को आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

आईपीएल 2024 का 34वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच से आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे टॉस होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा एप्प पर किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – हार्दिक पंड्या का सौतेला भाई चार करोड़ की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित-XI

रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मोइन अली/डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित-XI

CSK vs LSG – क्विंटन डी कॉक/काइल मेयर्स, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक हुडा, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, शमर जोसेफ, यश ठाकुर/मयंक यादव

Share.
Exit mobile version