भोपाल/नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव के (This Slogan Was Given By Public) परिप्रेक्ष्य में आज दावा करते हुए कहा कि “अबकी बार चार सौ पार” का नारा चारों ओर सुनायी दे रहा है और यह जनता का स्वयं का है। श्री मोदी ने वर्चुअली तरीके से (वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए) जुड़कर मध्यप्रदेश को लगभग 17 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें मुख्य रूप से रेल, सड़क और सिंचाई परियोजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थापित की गयी विश्व की पहली वैदिक घड़ी की शुरूआत की।
इसे भी पढ़ें – फिर बजा पीएम मोदी का डंका, दुनिया भर के लोकप्रिय नेताओं…
श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि “अबकी बार चार सौ पार” का नारा चारों ओर सुनायी दे रहा है। यह नारा जनता ने स्वयं बुलंद किया है और यह जनता जनार्दन का नारा है। उन्होंने कहा कि “मोदी की गारंटी” पर जनता मुहर लगा रही है। उन्होंने बताया कि आज के इस आयोजन से वर्चुअली तरीके से लगभग 15 लाख लोग जुड़े हैं। श्री मोदी ने अपने संबोधन के शुरूआत में डिंडोरी बस हादसे में मृत यात्रियों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।
इसे भी पढ़ें – PM Modi ने भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन किया, बोले – किसानों को सपोर्ट कर रही सरकार
This Slogan Was Given By Public – प्रधानमंत्री ने कालगणना की नगरी के नाम से मशहूर उज्जैन में स्थापित हुयी वैदिक घड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि हम विरासत और विकास को एकसाथ लेकर चल रहे हैं। इसका प्रमाण उज्जैन में लगी वैदिक घड़ी है। कभी यह नगर पूरी दुनिया के लिए कालगणना के महत्व का था। लेकिन अब हमने वैदिक घड़ी भी स्थापित की है। मध्यप्रदेश में विकास के क्षेत्र में हो रहे कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पेयजल, सड़क और सिंचाई परियोजनाओं के कार्य तेजी से चल रहे हैं। राज्य के तीस से अधिक स्टेशनों पर आधुनिकीकरण का कार्य चल रहा है। इन सब कामों से लोगों का जीवन आसान होगा। राज्य में नौकरियों के अवसर भी बढ़ेंगे।