इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे कामयाब और ऑस्कर विनर म्यूजिक कम्पोजर एआर रहमान चर्चा में हैं. हाल ही में एआर रहमान ने बताया कि उन्हें हिंदी फिल्मों में खुद को कम्फर्टेबल करने में 7 साल से ज्यादा वक्त लग गया. पहले चीजें अलग थी, पर पिछले 8 साल में उन्हें इंडस्ट्री में बहुत कम काम मिला. जिसकी वजहों का भी उन्होंने खुलासा किया. हालांकि, (statement about power shift) वो कई बड़ी फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोज कर रहे हैं, जिसमें भारत की सबसे बड़ी फिल्म ‘रामायण’ शामिल है, जिसका बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. जिसमें रणबीर कपूर काम कर रहे हैं. इसी बीच ए आर रहमान ने पिछले 8 साल में हुए पावर शिफ्ट को लेकर भी बात की.
इसे भी पढ़ें – रिलीज हुआ ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर, सनी देओल के एक्शन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; जानें रिलीज डेट
statement about power shift – इस दौरान ऑस्कर विजेता कंपोजर एआर रहमान ने बताया कि, हो सकता है कि मुझे इन सब बातों का पता न चला हो. हो सकता है कि भगवान ने इन सब बातों को मुझसे छिपा लिया हो. लेकिन मैंने कभी ऐसा कुछ महसूस नहीं किया. पर पिछले 8 सालों में शायद पावर शिफ्ट हुआ है. जो लोग क्रिएटिव नहीं हैं, उनके पास अब चीज़ों का फैसला करने की पावर है. और यह शायद कोई कम्युनल बात भी हो सकती है, लेकिन मेरे सामने नहीं. यह मुझे बस ऐसे ही सुनाई दिया. लेकिन उस म्यूज़िक कंपनी ने आगे बढ़कर अपने पांच कंपोज़र हायर कर लिए. जिसके बाद कहा, ओह, यह बहुत बढ़िया है, मेरे लिए आराम है, मैं अपने परिवार के साथ चिल कर सकता हूं.
