सुकमा : शनिवार को हुए मुठभेड़ में फोर्स ने 12 खूंखार माओवादियों को मार गिराया. मारे गए माओवादियों पर कुल 60 लाख का इनाम घोषित था. मारे गए माओवादियों में एक नाम वेट्टी मंगड़ू उर्फ मुक्का का (mukka was also killed) भी शामिल है. वेट्टी मंगड़ू लंबे वक्त से सुकमा जिले में सक्रिय था. नक्सल संगठन में वेट्टी की गिनती खूंखार माओवादियों के रूप में होती थी. फोर्स ने उम्मीद जताई है कि वेट्टी मंगड़ू उर्फ मुक्का सहित 12 माओवादियों के मारे जाने से, इलाके में शांति बहाली आसान होगी.

मारे गए माओवादियों पर था 60 लाख का इनाम

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने कल हुए मुठभेड़ की जानकारी मीडिया से साझा की. एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि दक्षिण सुकमा इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की खबर मिली थी. गोपनीय सूचना के बाद डीआरजी की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया. सर्च ऑपरेशन सुबह 8 बजे शुरू किया गया.

इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ को मिले 34 स्पेशलिस्ट डॉक्टर, मरीजों को मिलेगा अब तत्काल इलाज

mukka was also killed – सर्चिंग के दौरान ही माओवादियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई. जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की. रुक रुककर फायरिंग होती रही. दोनों ओर से जब फायरिंग रुकी तो मुठभेड़ स्थल से 12 माओवादियों के शव हथियार सहित बरामद किए गए. बरामद हथियारों में कई घातक हथियार भी शामिल हैं.

खूंखार नक्सली मंगड़ू उर्फ मुक्का ढेर

सुकमा एसपी ने बताया कि मारे गए एक माओवादी की पहचान कोंटा एरिया कमेटी के इंचार्ज (DVCM) वेट्टी मंगड़ू उर्फ मुक्का के रूप में हुई. मुक्का के पास एक और नक्सली का शव पड़ा मिला जिसकी पहचान कोंटा एरिया कमेटी सचिव (ACM) माड़वी हितेश उर्फ हूंगा के रूप में हुई. मारे गए 12 माओवादियों में पांच शव महिला नक्सलियों के हैं.

Share.
Exit mobile version