मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. हाल ही में मिली एक युवक की लाश के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके दोस्ती को गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया है कि पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति (wife blinded by love) की हत्या का प्लान बनाया था.

इसे भी पढ़ें – लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे दबंग, युवक ने विरोध किया तो चाकू घोंपकर हत्या

मऊगंज जिले से होकर गुजरने वाले रीवा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे-135 पर डगडौआ गांव के पास 30 दिसंबर की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था. शव की हालत इतनी भयावह थी कि पहचान करना मुश्किल हो गया था. सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे. हत्या इतनी बेरहमी से की गई थी कि चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत था. पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच शुरू की, तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और संदिग्धों से पूछताछ के बाद वह सच सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया.

इसे भी पढ़ें – गजब की टेक्निक, आंगन और छत में कर सकते हैं मछली पालन, लाखों रुपए की होगी बारिश

wife blinded by love – मृतक की पहचान सुधीर दाहिया उर्फ लाला, निवासी सतना के रूप में हुई, लेकिन कहानी का सबसे खौफनाक मोड़ तब आया, जब पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि इस हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने रची थी. जांच में खुलासा हुआ कि कंचन दाहिया, मृतक की पत्नी ने अपने पति के करीबी दोस्त आर्यन उर्फ गबरु और बाबा पंडित के साथ मिलकर मर्डर का प्लान बनाया था.

Share.
Exit mobile version