Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मासूम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, किया लहुलुहान, स्थानीय लोगों में बढ़ा डर
    • Diwali से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा! हर पंजाबी को मिलेगा फायदा
    • बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत पर पंजाब सरकार का बड़ा कदम
    • रात 10 से सुबह 6 बजे तक लोगों के लिए जारी हुए आदेश, लगी पूरी तरह पाबंदी
    • पंजाब के इस SHO पर बड़ी कार्रवाई, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
    • पंजाब पुलिस और BSF का सख्त Action, भारी मात्रा में ICE बरामद
    • मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव
    • नवजोत सिद्धू की सियासी वापसी पर सस्पेंस, प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » जाति का जहर ही देश की गुलामी का कारण था : मुख्यमंत्री योगी

    जाति का जहर ही देश की गुलामी का कारण था : मुख्यमंत्री योगी

    December 11, 2023 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    The Poison Of Caste
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जाति का जहर ही देश की गुलामी का कारण था। कुछ लोग आज भी जाति के नाम पर समाज को बांटना चाहते हैं। अपने राजनीतिक (The Poison Of Caste) स्वार्थ के लिए जाति के जहर को समाज में घोलने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना पड़ेगा। इस जहर से किसी का हित नहीं होगा।

    इसे भी पढ़ें – Ayodhya में ‘श्रीराम जन्मभूमि’ के लिए हर भाषा, वर्ग, समुदाय और संप्रदाय के लोगों ने किया संघर्ष: दत्तात्रेय होसबाले

    जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को बांसगांव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबू चतुर्भुज सिंह की प्रतिमा के अनावरण के उपरांत आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में जो भी व्यक्ति कार्य कर रहा है, उसे राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। इससे ही आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना साकार हो सकेगी। हमारे शिक्षण संस्थान डिग्री बांटने का अड्डा न बनें, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम बनकर उभरें।

    इसे भी पढ़ें – हल्दी रस्म के दौरान महिलाओं और बच्चों पर गिरी दीवार, अब तक सात लोगों की मौत

    The Poison Of Caste – उन्होंने कहा कि बाबू चतुर्भुज सिंह की विपरीत परिस्थितियों से जूझने की प्रवृत्ति थी। वह वरिष्ठ समाजसेवी थे। सुख-दुख में प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़े रहते थे। वह सम और विषम परिस्थितियों में कार्य करते हुए जनहित से जुड़े हुए मुद्दे को प्रखरता के साथ आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहते थे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिस कालखंड में सरकार का प्रोत्साहन कम था, उस समय बांसगांव क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना एक सपना था।मुख्यमंत्री योगी ने छात्र-छात्राओं को नसीहत देते हुए कहा कि कभी भी जीवन में लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए शॉर्टकट का रास्ता मत अपनाना। शॉर्टकट का रास्ता दुर्बलता का कारण बनेगा। यह जीवन में स्थायित्व नहीं दे पाएगा।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव

    PM आवास पर बुलडोजर का साया : बरेली में 27 घरों को तोड़ने का अल्टीमेटम, 15 दिन में करना होगा खाली

    अयोध्या में ‘रहस्यमय’ डबल ब्लास्ट: एक साल पहले बीवी की मौत, अब साली के साथ लिव-इन में रहे पति की मौत

    गर्लफ्रेंड की शादी से बौखलाहट: घर में घुसकर रेत डाला गला, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया अरेस्ट

    35 साल बाद आया हिसाब: मौलाना तौकीर रजा ने नहीं चुकाया 5055 रुपये का कर्ज, अब संपत्ति कुर्की की तैयारी

    ADM पर लगा भ्रष्टाचार का दाग: रिश्वत लेने के आरोप में ADM भैरो सिंह के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में FIR दर्ज

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.