Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक जी को गांव वालों ने घेरा: “आप 5 साल कहां थे?” निरंजन राय के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
    • अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: ‘द फेयरी टेल’ को मिला AV दुनिया का ‘ऑस्कर’ सम्मान
    • प्यार का ड्रामा! पांच बच्चों की मां लिव-इन से लौटी, पति के लिए सड़क पर किया हंगामा
    • BSF का बड़ा एक्शन : 6 करोड़ की फेंसेडिल कफ सिरप जब्त, तस्करों के चौंकाने वाले नापाक तरीके उजागर
    • झारखंड में IED ब्लास्ट : CRPF जवान शहीद, हमले में विधायक का भाई भी घायल
    • Bihar DEIEd Answer Key 2025 OUT: बिहार डीएलएड परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
    • खुशखबरी! किसानों को मिली 35,440 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने लॉन्च की 2 ऐतिहासिक योजनाएं
    • ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला : बीजेपी देश से बड़ी नहीं… दो किनारे कभी नहीं मिल सकते
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मुंबई में मिला GBS का पहला केस, विधायक बोले- हॉस्पिटल में रिजर्व करो 50 बैड

    मुंबई में मिला GBS का पहला केस, विधायक बोले- हॉस्पिटल में रिजर्व करो 50 बैड

    February 7, 2025 महाराष्ट्र 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से जीबीएस फैल रहा है और इसके मरीज पाए जा रहे हैं. 6 मरीजों की इससे अब तक मौत हो चुकी है. अब जीबीएस का पहला केस मुंबई में भी मिला है. मुंबई के अंधेरी ईस्ट में रहने वाले एक व्यक्ति को दुर्लभ बीमारी गिलियन बैरे सिंड्रोम के लक्षण देखे गए. जब जांच की गई तो व्यक्ति संक्रमित पाया गया है. संक्रमित व्यक्ति अंधेरी ईस्ट के मालपा डोंगरी इलाके में रहता है. फिलहाल मरीज को नगर निगम सेवन हिल्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है.

    मुंबई में जीबीएस का पहला मरीज मिलने के बाद से मुंबई में रहने वालों की चिंताएं बढ़ गई हैं. मुंबई के अलावा इस सिंड्रोम के मरीज अहिल्यानगर और गोंदिया में भी पाए गए हैं. जिन मरीजों को संक्रमण निकला है उनमें से 21 फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं. राज्य में अब तक इस बीमारी की वजह से कुल 6 लोगों की मौत दर्ज की गई है. मुंबई में जीबीएस के मरीज की जानकारी मिलने के बाद अंधेरी ईस्ट के विधायक मुरजी पटेल भी हॉस्पिटल पहुंचे.

    मुरजी पटेल क्या बोले?

    मुरजी पटेल सेवन हिल्स हॉस्पिटल पहुंचे और वहां पर जीबीएस के मरीज से मुलाकात की. उन्होंने इस दौरान हॉस्पिटल के डीन से मुलाकात करके सुझाव दिया कि हॉस्पिटल में जीबीएस के मरीजों के लिए 50 बेड आरक्षित किए जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि इन रोगियों का महात्मा फुले जीवनदायी योजना के तहत मुफ्त इलाज किया जाना चाहिए.

    अलग-अलग जिलों में मरीज

    पुणे में अब तक इस बीमारी के 173 मरीज पाए गए हैं जिनमें से 140 जीबीएस से संक्रमित हैं. इनमें से 21 फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं और अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. पुणे और मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के अलग-अलग राज्यों से भी जीबीएस के मरीजों की जानकारी सामने आ रही है. जिनमें अहिल्यानगर में चार संदिग्ध मरीज सामने आए हैं. गोंदिया में एक संदिग्ध मरीज मिला है. वहीं नंदुरबार में दो मरीज पाए गए हैं ये दोनों ही मरीज छोटे बच्चे हैं. प्रशासन की ओर से सभी जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है और इसे रोकने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    BMC चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव: छठ पूजा के बाद बिहारी वोटरों के लिए खास रणनीति

    शिंदे बनाम उद्धव की असली लड़ाई : संभाजीनगर क्यों बना शिवसेना के कब्जे की जंग का अखाड़ा?

    ‘राष्ट्रनीति ही हमारी राजनीति का मूल आधार है’, मुंबई में विकास परियोजनाओं पर बोले PM मोदी

    भारत का सबसे स्मार्ट एयरपोर्ट! मुंबई को आज मिलेगा कमल के फूल की डिजाइन वाला इंटरनेशनल एयरपोर्ट

    धार्मिक नारों पर विवाद के बाद पुलिस का एक्शन, ‘I Love Mahadev’ अभियान पर लगाया प्रतिबंध

    नौकरी का झांसा, गुलामों का हाल! मुंबई से थाईलैंड तक ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.