Terror Elimination Fixed केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नवनियुक्त महानिदेशक कुलदीप सिंह ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के जवानों ने जेके पुलिस और भारतीय सेना के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जनवरी 2020 से लेकर अबतक 226 आतंकवादियों को मार गिराया है।
जनवरी 2020 से अबतक कुल आठ आतंकवादियों ने किया आत्म-समर्पण
राजधानी दिल्ली के सीजीओ कांप्लेक्स में एक प्रेस वार्ता के दौरान सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने कहा, “वर्ष 2020 में कुल 215 आतंकवादी मारे गए थे, जबकि वर्ष 2021 में 17 मार्च तक 11 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।” आगे उन्होंने कहा कि उन आतंकवादियों में जैश का कमांडर सज्जाद अफगानी भी शामिल है, जो हाल में ही शोपियां मुठभेड़ के दौरान मारा गया था।
Terror Elimination Fixed इसी क्रम में सिंह ने बताया कि जनवरी 2020 से अबतक कुल आठ आतंकवादियों ने आत्म-समर्पण किया है। सीआरपीएफ महानिदेशक ने इस बात की भी जानकारी दी कि जनवरी 2020 से अबतक कुल 275 हमले और मुठभेड़ की घटनाएं हुई हैं।
जम्मू-कश्मीर का ऑपरेशन कुछ इस प्रकार का रहा मारे गए आतंकवादी- 226पकड़े गए आतंकवादी- 296 आतंकियों का आत्मसमर्पण – 08इतने हुए हथियार बरामद 378 इतनी आईईडी बरामद 41 मुठभेड़ व हमले 275
माओवादियों की गतिविधियों पर भी सीआरपीएफ ने कसी नकेल
सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने बताया कि लगातार अभियानों और मारक क्षमता से माओवादियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए उनके क्षेत्र को सीमित कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने माओवादियों के गढ़ कहलाए जाने वाले क्षेत्रों में काफी आगे तक प्रवेश कर लिया है।
यह भी पढ़े:- अगले एक साल में देश से खत्म हो जाएंगे सभी टोल प्लाजा: Nitin Gadkari
18 फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस भी किए स्थापित
Terror Elimination Fixed उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी पहुंच को बढ़ाने और कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए 18 फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस भी स्थापित किए गए हैं। इससे खुफिया सूचनाओं के आधार पर ऑपरेशनों में तेजी आई है और आवश्यकता पड़ने पर तुरन्त कार्रवाई करने में बल सक्षम हुआ है।
2021 में अबतक 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
महानिदेशक के अनुसार, हिरासत और आत्मसमर्पण करने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। वर्ष 2020 में 569 और 2021 में अबतक 141 नक्सली पकड़े गए हैं। वहीं वर्ष 2020 में 340 और 2021 में अबतक 108 नक्सलियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया है।
वर्ष 2020 में 32 और 2021 में अबतक पांच नक्सली मारे गए हैं। दो दिन पहले यानी 16 मार्च को भी 205 कोबरा और बिहार पुलिस ने बिहार के गया जिले में चार नक्सलियों को मार गिराया हैं। उनमें 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर अमरेश सिंह और तीन उप जोनल कमांडर शामिल था।
Image Source:- www.google.com
