हैदराबाद: भ्रष्टाचार के खिलाफ देश में सख्त कानून और जांच एजेंसियों की लगातार कार्रवाई के बावजूद कई सरकारी अधिकारी अवैध संपत्ति जुटाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में तेलंगाना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) के चीफ (Telangana ACB Raid) इंजीनियर बी. रविंदर के पास करोड़ों की संपत्ति का बड़ा खुलासा तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने किया है।

इसे भी पढ़ें – ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए नियम

Telangana ACB Raid – तेलंगाना ACB ने बी. रविंदर और उनसे जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर बड़ी मात्रा में चल और अचल संपत्तियों के अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। ACB के अनुसार, इन दस्तावेजों के आधार पर बरामद संपत्तियों का मूल्य करीब 9.24 करोड़ रुपये है, जबकि इनकी मौजूदा बाजार कीमत (Market Value) लगभग 100 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। जांच एजेंसी का आरोप है कि यह भारी-भरकम संपत्ति उनकी ज्ञात आय के अनुपात से कहीं अधिक है।

छापेमारी में मिली करोड़ों की जमीन, सोना-चांदी और नकदी

तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो की छापेमारी में अकूत संपत्ति सामने आई है। जांच एजेंसी के अनुसार, कोंडाकल, किस्मतपुर और पासामाला में 5 खाली प्लॉट, नरसिंगी व नानकरामगुडा में 4 आवासीय फ्लैट, कोथुर मंडल और शमशाबाद के गुडूर गांव में करीब 4 एकड़ कृषि भूमि मिली है। इसके अलावा, शंकरपल्ली मंडल के मोकिला स्थित श्रीवारी मीडोज में एक सेमी-फिनिश्ड विला और कोंडापुर (मस्जिद बांदा) में एक व्यावसायिक/आवासीय भवन का भी पता चला है। अचल संपत्ति के साथ-साथ 3.82 लाख रुपये नकद, 45.05 लाख रुपये के बैंक डिपॉजिट, 1,440 ग्राम सोने के आभूषण, 12.5 किलोग्राम चांदी और करीब 17.24 लाख रुपये मूल्य का घरेलू सामान भी जब्त किया गया है।

Share.
Exit mobile version