कुरुक्षेत्र : तंजानिया से भारत में उच्च शिक्षा प्राप्त करने आए एक अफ्रीकी छात्र ने अपनी अद्भुत गायकी और हरियाणवी भाषा पर पकड़ से राष्ट्रीय मंच पर तहलका मचा दिया है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (KU) से म्यूजिक की पढ़ाई कर रहे फजेल अली पाजी उर्फ फाजेल ने लोकप्रिय रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ (India’s Got Talent) के विशेष (Tanzanian student created a stir) बोनस एपिसोड में हरियाणवी, पंजाबी और मराठी गीतों की बेजोड़ प्रस्तुति देकर निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फजेल की इस अद्वितीय प्रतिभा से प्रभावित होकर शो के जजों ने उन्हें विजेता घोषित किया और ₹1 लाख का नकद पुरस्कार प्रदान किया।

  ‘बैरण’ और ‘सजन राजी हो जावे’ गीतों पर झूमे जज, सभी से मिले 10-10 नंबर

शो के दौरान फाजेल ने मशहूर हरियाणवी लोकगीत ‘बैरण’ गाकर समां बांध दिया। उनकी गायकी से प्रभावित होकर दर्शकों और जजों की विशेष मांग पर उन्होंने प्रख्यात पंजाबी गायक सतिंदर सरताज का मशहूर गीत ‘सजन राजी हो जावे’ भी पूरी शिद्दत से प्रस्तुत किया। उनकी सुरमई प्रस्तुति और उच्चारण से प्रभावित होकर सभी जजों ने उन्हें 10 में से 10 अंक दिए। विजेता घोषित होने के उपरांत उन्हें स्टेज पर ही ₹1 लाख की पुरस्कार राशि का चेक सौंपा गया।

 फजेल बोले— ‘यहाँ की संस्कृति दिल के करीब’

प्रस्तुति के उपरांत शो के जज और प्रसिद्ध रैपर बादशाह ने फाजेल के हरियाणा के प्रति विशेष लगाव पर मजाकिया और आत्मीय अंदाज में टिप्पणी की। बादशाह ने कहा कि, “फाजेल भले ही सात समंदर पार दूसरे देश से भारत आए हैं, किंतु हरियाणा के लोगों और संस्कृति के साथ इस कदर घुल-मिल गए हैं कि अब वह यहां की ’37वीं बिरादरी’ बन चुके हैं।” इस पर फाजेल ने भी सहर्ष सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि वे लंबे समय से हरियाणा में निवास कर रहे हैं और अब खुद को (Tanzanian student created a stir) यहाँ की मिट्टी और संस्कृति से बहुत गहराई से जुड़ा हुआ पाते हैं।

Share.
Exit mobile version