Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BJP ने चला ‘लोकप्रियता’ का दांव : बिहार चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को दिया टिकट
    • रिटायर्ड आबकारी अधिकारी बना ‘कुबेर’: EOW के छापे में ₹1 करोड़ कैश, 2.5 KG सोना और फिल्मों में इन्वेस्टमेंट मिला
    • भोपाल में ‘धान’ पर सियासी संग्राम! जीतू पटवारी अचानक शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे
    • भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन ‘गगनयान’ कब होगा लॉन्च? ISRO प्रमुख वी नारायणन ने बताया
    • दामाद बना जल्लाद : ससुर को खाट में बांधकर पेट्रोल बम से हमला, बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत
    • वोटर लिस्ट में ‘महाधांधली’! MVA का गंभीर आरोप- ‘ये बोगस वोट ही महायुति को जिताते हैं’
    • दिवाली से पहले ही दिल्ली में ‘जहर’ घुला : आनंद विहार में AQI 350 के पार, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए GRAP-1 लागू
    • पॉलिटिकल ड्रामा : 4 दिन से पत्नी को मना रहे चुनाव लड़ने के लिए, नहीं मानी तो RJD के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर बोला हमला, कहा बंगाल में आपातकाल जैसा माहौल

    सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर बोला हमला, कहा बंगाल में आपातकाल जैसा माहौल

    April 2, 2022 बड़ी खबर 2 Mins Read
    Suvendu Adhikari
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है। विधानसभा से उनके और भाजपा के चार अन्य विधायकों के निलंबन को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में ‘आपातकाल जैसा माहौल’ है। भाजपा नेता (Suvendu Adhikari)  ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डरी हुई हैं, क्योंकि वह पहली बार लगातार विरोध का सामना कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने कि कोशिश कर रही है।

    इसे भी पढ़ें – बुर्काधारी महिला हसीना अख्तर गिरफ्तार,CRPF के बंकर पर फेंका था पेट्रोल बम

    Suvendu Adhikari – अधिकारी ने ट्वीट करके कहा, “भारतीय राजनीति के इतिहास का काला अध्याय! इमरजेंसी या आपातकाल के माहोल को याद दिलाता है आज का बंगाल। मुख्यमंत्री पहली बार लगातार विरोध झेलतीं हुईं बौखला गई हैं, इसलिए विरोधियों के आवाज को दबाया है।” उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा सचिवालय से मिले पत्र को भी ट्वीट किया, जिसमें कहा गया है कि उन्हें 28 मार्च से विधानसभा के शेष सत्र तक निलंबित कर दिया गया है, जो 7 मार्च को शुरू हुआ था।

    दरअसल, राज्य विधानसभा में बीरभूम घटना को लेकर भारी हंगामा हुआ था। मामला यहां तक बढ़ गया कि सदन के पटल पर टीएमसी और भाजपा विधायकों के बीच झड़प हो गई। टीएमसी के एक विधायक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, उनकी नाक से खून आ रहा था। वहीं, विपक्ष ने आरोप लगाया कि टीएमसी और सुरक्षा कर्मियों ने आठ भाजपा विधायकों को घायल कर दिया है।

    इसे भी पढ़ें – रमेश पोखरियाल को खाली करना पड़ेगा बंगला, सिंधिया को हुआ आवंटित

    इसके बाद विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी सहित 5 भाजपा विधायकों को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। अध्यक्ष ने अधिकारी के अलावा भाजपा विधायक दीपक बर्मन, शंकर घोष, मनोज तिग्गा और नरहरि महतो को 2022 के आगामी सभी सत्रों के लिए निलंबित कर दिया है। मालूम हो कि बीरभू जिले के बोगटुई गांव में अज्ञात लोगों ने 21 मार्च को 10 घरों में आग लगा दी थी, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी। विपक्ष ने इस हिंसक वारदात के पीछे टीएमसी नेताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    क्या वो ममता बनर्जी को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं… नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन पर भड़के सुवेंदु अधिकारी

    PM मोदी के कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं ममता बनर्जी, ‘पुरानी यादों’ पर BJP ने किया पलटवार

    ममता सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं…बीजेपी ने की बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग

    दिल्ली से दो जासूस अरेस्ट, PAK को भेजते थे खुफिया जानकारी

    हिंदू और मुसलमानों के लिए हों अलग-अलग मतदान केंद्र… पश्चिम बंगाल में BJP की चुनाव आयोग से मांग

    वो आधी हिंदू, आधी मियां…नाम रखा जाए ममता बेगम… BJP नेता विनय कटियार का हमला

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.