हांसी : शहर की हनुमान कॉलोनी में एक 25 वर्षीय युवक ने मानसिक परेशानी के चलते सोमवार रात 11 बजे नेहरू कॉलेज के समीप अपने ऑफिस में पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवक की पहचान हनुमान कॉलोनी निवासी सोनू के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर किला बाजार पुलिस चौकी ने नागरिक अस्पताल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक 25 वर्षीय सोनू के भाई (Suicide Before Marriage) मनोज उर्फ मोनू के बयान पर 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

इसे भी पढ़ें – खुद राहुल गांधी कांग्रेस के लिए ‘पनौती’ हैं : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सोनू की 8 दिसंबर को शादी होनी थी और घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थी। शादी के कार्ड भी बांटे जा रहे थे। मृतक सोनू हांसी में फाइनेंस का कार्य करता था और उसने नेहरू कालेज के समीप अपना आफिस बनाया हुआ था। परिजनों के अनुसार सोनू हिसार के एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था, लेकिन कुछ महीने पहले ही उसने हांसी में नेहरू कॉलेज रोड पर अपना ऑफिस बनाकर फाइनेंस का काम शुरू किया था। अपना आफिस बनाने के बाद पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

मृतक के परिजनों ने बताया कि सोनू सोमवार सुबह घर से तैयार हो कर अपने ऑफिस गया था। लेकिन जब वह देर रात तक वापस घर नहीं लौटा तो उसे फोन किया गया तो उसने फोन नहीं उठाया। जब फोन नहीं उठाया तो उसका छोटा भाई मनोज उसे देखने के लिए उसके ऑफिस गया तो देखा कि उसका ऑफिस अंदर से बंद था। ऑफिस के ऊपर बने कमरे से दूसरी चाबी लेकर परिजनों ने जब ऑफिस को खोलकर अंदर देखा तो सोनू ने आफिस में लगे पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगाया हुआ था। सोनू को पंखे के हुक में लटकते देख मनोज द्वारा शोर मचाए जाने पर आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने आनन-फानन में सोनू को फंदे से उतार कर उपचार हेतु नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें – Ambala Air Show: हरियाणा के अंबाला में आज एयर शो, राफेल-जगुआर के साथ दिखेगा आकाश गंगा और सूर्यकिरण का दम

Suicide Before Marriage – मृतक सोनू की 8 दिसंबर को शादी होनी थी। उसकी शादी को लेकर घर में खुशियों का माहौल था। परिजनों ने शादी के कार्ड बांटने शुरू कर दिए थे। वहीं जांच अधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि सोमवार रात को सूचना मिली थी कि हनुमान कॉलोनी निवासी एक युवक सोनू ने अपने आफिस में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर नागरिक अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेकर मृतक के छोटे भाई मनोज के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Share.
Exit mobile version