Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BJP ने चला ‘लोकप्रियता’ का दांव : बिहार चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को दिया टिकट
    • रिटायर्ड आबकारी अधिकारी बना ‘कुबेर’: EOW के छापे में ₹1 करोड़ कैश, 2.5 KG सोना और फिल्मों में इन्वेस्टमेंट मिला
    • भोपाल में ‘धान’ पर सियासी संग्राम! जीतू पटवारी अचानक शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे
    • भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन ‘गगनयान’ कब होगा लॉन्च? ISRO प्रमुख वी नारायणन ने बताया
    • दामाद बना जल्लाद : ससुर को खाट में बांधकर पेट्रोल बम से हमला, बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत
    • वोटर लिस्ट में ‘महाधांधली’! MVA का गंभीर आरोप- ‘ये बोगस वोट ही महायुति को जिताते हैं’
    • दिवाली से पहले ही दिल्ली में ‘जहर’ घुला : आनंद विहार में AQI 350 के पार, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए GRAP-1 लागू
    • पॉलिटिकल ड्रामा : 4 दिन से पत्नी को मना रहे चुनाव लड़ने के लिए, नहीं मानी तो RJD के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मासूम बेटी की हत्या कर खुद फांसी के फंदे पर झूला, गृह क्लेश के चलते परेशान था युवक

    मासूम बेटी की हत्या कर खुद फांसी के फंदे पर झूला, गृह क्लेश के चलते परेशान था युवक

    February 26, 2022 दिल्ली 3 Mins Read
    sucide after daughter murder
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र के अकबरपुर बहरामपुर में गृह क्लेश के चलते परेशान युवक ने एक साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी और (sucide after daughter murder) खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। बताया जा रहा है की उसका पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    इसे भी पढ़ें – अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की प्रेमी संग मिलकर हत्या,सातआरोपी गिरफ्तार

    Sucide After Daughter Murder – हापुड़ क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी अमित चौहान (28) पत्नी शिवानी और एक साल की बेटी भूमिका के साथ अकबरपुर बहरामपुर में रहते थे। वह इंदिरापुरम स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करते थे। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात किसी बात को लेकर अमित का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद देर रात दंपति बेटी के साथ एक ही कमरे में सो गए। रात में अमित ने बगल के कमरे में जाकर पहले तो बेटी को फंदे पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदा डालकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे शिवानी सोकर उठी तो कमरे से पति और बेटी को गायब पाया। आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने बगल के कमरे में जाकर देखा तो पति व बेटी के शव फंदे पर लटके देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पड़ोसियों की सूचना पर विजयनगर एसएचओ योगेंद्र मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

    इसे भी पढ़ें – पुलिस और वकील फिर आमने-सामने, जानिए यह है विवाद की वजह

    भाई ने लगाया हत्या का आरोप                                                                                               अमित चौहान के भाई प्रदीप ने हत्या का आरोप लगाते हुए विजयनगर थाने में तहरीर दी है। प्रदीप ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत भाई और उसकी बेटी की हत्या की गई है। उसने अमित की पत्नी, साले व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ विजयननगर योगेंद्र मलिक का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या बेटी की हत्या के बाद अमित द्वारा आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच भी की जा रही है।

    सालगिरह से चार दिन पहले उजड़ गई दुनिया                                                                            अमित के परिजनों ने बताया कि अमित की शादी 27 फरवरी 2019 को शिवानी के साथ हुई थी। शादी की सालगिरह से चार दिन पहले ही उनकी दुनिया उजड़ गई ,इस घटना से परिवार सदमे में है। शिवानी के मुताबिक, अमित शादी की सालगिरह पर उसे होटल में खाना खिलाने की बात कह रहा था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिवाली से पहले ही दिल्ली में ‘जहर’ घुला : आनंद विहार में AQI 350 के पार, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए GRAP-1 लागू

    दिल्ली में पटाखे बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : हरी झंडी मिलने के बाद अब कैसे और कहां मिलेंगे पटाखे?

    जो कहा वो किया : पंजाब सरकार ने किसानों को ₹20 हजार प्रति एकड़ मुआवज़ा देकर रचा इतिहास

    पंजाब की बेटियों को बड़ा तोहफा, मान सरकार ने दिवाली से पहले दी राहत

    हमास की हार में 6 अरब देशों का हाथ? अमेरिका में लीक हुए दस्तावेजों से चौंकाने वाला खुलासा

    दिवाली पर यात्रियों की जेब पर डाका! नोएडा से लखनऊ-वाराणसी का बस किराया 7 गुना बढ़ा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.