Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केजरीवाल-मान की जोड़ी ने रचा इतिहास: पंजाब सरकार की इस पहल से अब छात्र Job Seeker नहीं बल्कि Job Giver बनेंगे
    • मान सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा: पंजाब के 3,100 गांवों में बनेंगे ‘मॉडल प्लेग्राउंड’ – अब खेलों को चुनेगी और नशे से बचेगी ‘युवा पीढ़ी
    • मान सरकार की गारंटी लाई रंग! पंजाब बना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब! फ़ूड, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटो सेक्टर में बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा,₹3,000 करोड़ का बड़ा निवेश!
    • मान सरकार की औद्योगिक क्रांति! फास्टट्रैक पोर्टल ने 96% पुराने मामले खत्म किए, कारोबार और नौकरियों की नई शुरुआत!
    • 55 साल के इंतजार के बाद तख़्त श्री केशगढ़ साहिब के सामने बनेगा विरासती मार्ग – भगवंत मान सरकार ने पूरा किया वादा
    • पंजाब ने रचा इतिहास: सरकारी दफ्तरों के सभी पुराने केस हुए खत्म, निवेश में आई तेज़ी
    • अब पंजाब बनेगा पूरे देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब
    • गेम चेंजर! पंजाब सरकार का बड़ा फैसला – अब घंटों में मिलेगी बिज़नेस अप्रूवल, 1.25 लाख करोड़ का होगा निवेश और 4.5 लाख युवा पाएंगे रोज़गार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सशक्त महिला से होता है सशक्त समाज का निर्माण : रेखा आर्या

    सशक्त महिला से होता है सशक्त समाज का निर्माण : रेखा आर्या

    April 13, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Strong Society
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हरिद्वार : प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या बुधवार को आईआईटी रूड़की पहुंची, जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। श्रीमती रेखा आर्य ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि महिलाएं हमारे देश की धरोहर है, उन्हें जितना सम्मान और सशक्त किया जायेगा, उतना ही हमारा देश समृद्ध होने के साथ ही (Strong Society) सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि महिलायें जब शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक रूप से मजबूत होंगी, तो परिवार, समाज तथा देश अपने आप ही सशक्त होते चला जायेगा, इसलिये महिलाओं का जागरूक होना अति आवश्यक है।

    इसे भी पढ़ें – देहरादून में वाहन खाई में गिरने से महिला सहित तीन की मौत, एक घायल

    श्रीमती आर्या ने कहा कि एक स्वस्थ और समृद्ध सोच से पुरूष व महिला वर्ग एक-दूसरे के पूरक बनेंगे, तो हमारे देश को एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र होने से कोई नहीं रोक सकता। इसके लिए जरूरी है कि बचपन से माता पिता अपने बच्चों में समान रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के बीज बोयें, जिसके परिणाम भी अब सामने आ रहे हैं कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति समाज मे जो धारणा बनी थी, आज बेटियां उसे तोड़ने का कार्य कर रही हैं।

    इसे भी पढ़ें – धामी ने कालाढूंगी को दी 95 करोड़ रूपये की विकास योजनाओं की सौगात

    Strong Society – सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए मा0 कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर व सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 30 प्रतिशत का आरक्षण लागू किया है, जिसके द्वारा अब महिलाएं स्वालंबी व आत्मनिर्भर बन रही हैं तथा सरकार उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये निरन्तर प्रयासरत है। इस अवसर पर भाजपा रूड़की जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज पाल,जिला मंत्री सतीश सैनी, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, प्रोफेसर एस. पी. सिंह,प्रोफेसर स्मिता झा,डॉ. अनुपमा बहादुर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र/छात्रायें उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में जल्द शुरू होंगी स्किल और रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी, कैबिनेट की हरी झंडी का इंतजार

    उत्तराखंड विधानसभा से बड़ा कदम: मदरसा बोर्ड खत्म करने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

    हिमाचल-उत्तराखंड में दोहरी स्थिति! समय से पहले बर्फबारी से पर्यटक खुश, लेकिन IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    केदारनाथ यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 12 अक्टूबर तक हेलीकॉप्टर की बुकिंग फुल

    दरिंदगी की हद! रेप के आरोपी ने अस्पताल जाकर मनाया जश्न, पीड़िता के सामने कहा- ‘मैं पिता बन गया हूं’

    Char Dham Yatra 2025: दर्शन का आखिरी मौका, यमुनोत्री और बद्रीनाथ के कपाट कब बंद होंगे?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.