Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मणिपुर में सेना की बड़ी कामयाबी! छापेमारी में 4 उग्रवादी पकड़े गए, हथियारों का जखीरा जब्त
    • दिल्ली की हवा पर बीजेपी का दावा! नेता ने कहा- ‘अगले ढाई साल में सुधरेगी स्थिति’
    • CM नीतीश का विपक्ष पर निशाना!, कहा-‘पिछला दौर याद करें जब बिहार की क्या स्थिति थी’
    • बिहार संग्राम के लिए कांग्रेस तैयार! पार्टी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची
    • ‘कॉर्पोरेट हिंदुत्व’ पर सियासत! शनिवार वाडा में शुद्धिकरण पर सचिन सावंत का पलटवार
    • ड्रग्स विवाद पर पूर्व DGP का बयान! मोहम्मद मुस्तफा बोले- ‘मेरे बेटे को लत थी, आरोपों की सच्चाई बताई
    • बिजनौर में प्रेम कहानी का दुखद अंत! देवर-भाभी ने खाया जहर, दोनों की मौत
    • ओवैसी का ‘डबल स्टैंडर्ड’ या सियासी मजबूरी? ‘बिहार में कांग्रेस के खिलाफ, तमिलनाडु में साथ
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, October 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पूर्वांचल विजय की रणनीति पर शाह ने किया मंथन,मतदाताओं को साधने का दिया मंत्र

    पूर्वांचल विजय की रणनीति पर शाह ने किया मंथन,मतदाताओं को साधने का दिया मंत्र

    February 22, 2022 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    strategy to win purvanchal
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गृहमंत्री अमित शाह चौथे चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद सोमवार को बनारस पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में पूर्वांचल विजय की रणनीति पर गृहमंत्री शाह ने मंथन किया । पांचवें, छठवें व सातवें चरण वाली हर सीट के मतदाताओं को साधने के लिए उन्होंने चुनाव प्रचार के तरीकों पर मंथन किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित आसपास जिलों में हुए विकास कार्यों को मुद्दा बनाएं। काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के जरिए विरासत बचाने का संदेश भी दें। उन्होंने पूर्वांचल Purvanchal में माफियावाद और आतंकवाद के खिलाफ केंद्र व प्रदेश सरकार के फैसलों को आमजन के बीच पुरजोर तरीके से रखने पर जोर दिया।

    नदेसर स्थित पंच सितारा होटल में रात करीब 10 बजे से देर रात तक चली मैराथन बैठक में शाह ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों व पार्टी के प्रति माहौल का फीडबैक लिया। विधानसभा क्षेत्रवार पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी ली। बूथ अध्यक्षों व पन्ना प्रमुखों का महत्व समझाया। कहा कि पार्टी नेता कार्यकर्ताओं को लगातार प्रेरित करें। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से पांच से अधिक बार सम्पर्क करें।

    इसे भी पढ़ें – योगी को घेरने के लिए मायावती ने चली चुनावी शतरंज की चाल, दलित-मुस्लिम गठजोड़ से मात देने की तैयारी

    अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला कहा,खीरी कांड के लिए सरकार और मंत्री पुत्र जिम्मेदार

    strategy to win purvanchal – गृहमंत्री ने बैठक में मौजूद केंद्रीय मंत्रियों व विधानसभा क्षेत्र के प्रवासियों से कहा कि पब्लिक के बीच छोटी-छोटी सभाएं करें। इलाके का माहौल देखें। कार्यकर्ताओं की मांग पर स्टार प्रचारकों को लोगों के बीच भेजा जाए। शाह ने प्रत्याशियों व प्रभारियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया। उन्होंने आगामी दिनों में पार्टी के बड़े नेताओं के कार्यक्रमों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के संभावित कार्यक्रमों पर मंथन किया। वाराणसी में पार्टी और गठबंधन के माहौल पर फीडबैक लिया।

    बैठक में गृहमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों व प्रभारियों को जिम्मेदारियों को भी याद दिलाया। संकेत दिया कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री जिन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, वहां पार्टी को जीत का अंतर बड़ा रखना होगा। इसके लिए सभी रणनीति पर काम करें।

    strategy to win purvanchal – बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महेंद्रनाथ पांडेय, स्मृति ईरानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी राधामोहन, सांसद व काशी क्षेत्र प्रभारी सरोज पांडेय, सुब्रत पाठक, सलिल विश्नोई, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, गुजरात के संगठन मंत्री रत्नाकर, एमएलसी एके शर्मा, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, महानगर व जिलाध्यक्ष और विधानसभा प्रवासी सहित कुल 21 लोग मौजूद रहे।

    इसे भी पढ़ें – अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला कहा,खीरी कांड के लिए सरकार और मंत्री पुत्र जिम्मेदार

    गृहमंत्री अमित शाह सोमवार शाम करीब 5.30 बजे चॉपर से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे थे। यहां महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जगदीश त्रिपाठी, कुमार सिद्धार्थ, बृजनंदन राय, शैलेश पांडेय ने आगवानी की। शहर सड़क मार्ग से वह नदेसर स्थित होटल पहुंचे। दरबार हाल में बैठक के बाद नदेसर पैलेस में रात्रि विश्राम किया। सुबह करीब 9.30 बजे वह प्रयागराज रवाना होंगे। उधर, अमित शाह के पहुंचने से पूर्व शाम 4.30 बजे केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गोरखपुर से बाबतपुर आ गए थे। वीवीआईपी लाउज में उन्होंने पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के चुनावी माहौल और कार्यकर्ताओं के बारे में क्षेत्रीय नेताओं के साथ विचार विमर्श किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बिजनौर में प्रेम कहानी का दुखद अंत! देवर-भाभी ने खाया जहर, दोनों की मौत

    दीपोत्सव की चकाचौंध के बाद का सच! लोग दीयों से तेल भर ले जा रहे, अखिलेश यादव ने ट्वीट किया

    निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली

    अयोध्या में दीपोत्सव का दिव्य नजारा! घाटों पर जगमगाएंगे 26 लाख दीपक

    विवादों में मौलाना इस्हाक गोरा! बोले- दूसरे धर्म की रस्मों में शामिल होना ईमान की कमजोरी

    बांके बिहारी का ‘खजाना’ काउंटडाउन! तहखाना दूसरे दिन फिर खुला, अब तक क्या-क्या मिला?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.