Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CM मोहन यादव का भावुक पल! उज्जैन गौशाला में की गोवर्धन पूजा, प्यार से बछड़े को उठाया अपनी गोद में।
    • मणिपुर में सेना की बड़ी कामयाबी! छापेमारी में $4$ उग्रवादी पकड़े गए, हथियारों का जखीरा जब्त
    • दिल्ली की हवा पर बीजेपी का दावा! नेता ने कहा- ‘अगले ढाई साल में सुधरेगी स्थिति’, प्रदूषण के लिए पिछली सरकारों को ठहराया जिम्मेदार
    • CM नीतीश का विपक्ष पर निशाना! ‘पिछला दौर याद करें जब बिहार की क्या स्थिति थी’, जनता को बताया अपने कार्यकाल का फर्क
    • बिहार संग्राम के लिए कांग्रेस तैयार! पार्टी ने जारी की $40$ स्टार प्रचारकों की सूची, कौन-कौन से बड़े नाम दिखाएंगे दम? (देखें पूरी लिस्ट)
    • शर्मनाक: नशा मुक्ति केंद्र में शख्स की संदिग्ध मौत! घरवालों ने कहा- ‘पीट-पीटकर मारा गया’, शरीर पर मिले बंधे होने और चोट के निशान
    • ‘कॉर्पोरेट हिंदुत्व’ पर सियासत! शनिवार वाडा में शुद्धिकरण पर सचिन सावंत का पलटवार, मेधा कुलकर्णी पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप
    • वाह! ऐसी खातिरदारी! दामाद जी के लिए सजी $200$ व्यंजनों वाली महाथाली, ससुराल वालों का प्यार देख सब रह गए दंग।
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, October 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » शिवपाल यादव बने सपा के स्टार प्रचारक,पार्टी के लिए जुटाएंगे समर्थन

    शिवपाल यादव बने सपा के स्टार प्रचारक,पार्टी के लिए जुटाएंगे समर्थन

    February 21, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    star compaigner of sp
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जसवंतनगर में चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी है। अब उन्हें प्रदेश के दूसरे हिस्सों में पार्टी के लिए समर्थन जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी  के प्रमुख को सपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर लिया है। सपा गठबंधन की ओर शिवपाल यादव को महज जसवंत नगर की सीट मिली थी, जिस पर  रविवार को तीसरे चरण में मतदान हो गया।

    star compaigner of sp – सपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की नई सूची में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, डिंपल यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे नेता शामिल हैं। सपा की ओर से पहले जिन 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई थी उसमें शिवपाल यादव का नाम शामिल नहीं था। साइकिल निशान पर ही चुनाव लड़ रहे शिवपाल का नाम स्टार प्रचारकों शामिल नहीं किए जाने पर राजनीतिक जानकार समेत पार्टी के समर्थक हैरान थे।

    इसे भी पढ़ें – अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला कहा,खीरी कांड के लिए सरकार और मंत्री पुत्र जिम्मेदार

    शिवपाल यादव की सपा संगठन में मजबूत पकड़ रही है। वह लंबे समय तक मुलायम सिंह यादव के साथ जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच काम कर चुके हैं। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मुलायम सिंह यादव की विरासत को लेकर हुए विवाद में अखिलेश यादव ने उन्हें दरकिनार कर दिया था। इसके बाद शिवपाल यादव ने नई पार्टी बना ली थी। 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अखिलेश यादव उन्हें दोबारा गठबंधन में शामिल करने में कामयाब रहे।

    star compaigner of sp – शिवपाल यादव ने शुरुआत में सपा से करीब 100 सीटों की मांग की थी, लेकिन मिली महज एक। शिवपाल यादव हाल के दिनों में इसको लेकर कई बार असंतोष भी जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में इटावा में हुए रोड शो में शिवपाल अखिलेश और मुलायम के साथ रथ में सवार नजर आए थे। अब अखिलेश ने उनकी जिम्मेदारी बढ़ाकर प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी गठबंधन के लिए वोट जुटाने को कहा है। इसे शिवपाल की नाराजगी दूर करने के एक प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं में परिवार के एकजुटता का संदेश जाने से पार्टी को फायदा होने की उम्मीद की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    शर्मनाक: नशा मुक्ति केंद्र में शख्स की संदिग्ध मौत! घरवालों ने कहा- ‘पीट-पीटकर मारा गया’, शरीर पर मिले बंधे होने और चोट के निशान

    बिजनौर में प्रेम कहानी का दुखद अंत! देवर-भाभी ने खाया जहर, दोनों की मौत, अवैध संबंधों के चलते उठाया खौफनाक कदम

    मेरठ नशा मुक्ति केंद्र में खूनी खेल? हाथ-पैर बंधे मिले शख्स के शव पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप

    दीपोत्सव की चकाचौंध के बाद का सच! लोग दीयों से तेल भर ले जा रहे, अखिलेश यादव ने ट्वीट किया

    निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली

    अयोध्या में दीपोत्सव का दिव्य नजारा! घाटों पर जगमगाएंगे 26 लाख दीपक

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.