- बसपा के कई पदाधिकारी भी पार्टी में होंगे शामिल
गाजीपुर। यूपी विधान सभा चुनाव दस्तक देने वाले हैं। ऐसे एक दल के नेता दूसरे दल में लगातार शामिल हो रहे हैं।
इस बीच गाजीपुर जिले की सैदपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी भाजपा के पाले में शामिल होने जा रहे हैं।
बता दें कि सुभाष ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और कल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी। जानकारी मिल रही है कि आज दोपहर में वह बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।
भाजपा प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौके पर मौजूद होंगे और सुभाष पासी को भाजपा में सदस्यता दिलाएंगे।
सुभाष पासी का यह कदम सपा के लिए गाजीपुर में बड़े नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने 2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यासागर सोनकर को हराया था। बता दें कि इस चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत सैदपुर में झोंक दी थी।
सुभाष पासी मालवीय नगर के सैदपुर के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी रीना पासी भी जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया।
उन्होंने चुनाव लड़े और विधायक बन गए। इनका मुख्य कारोबार मुंबई में है और वह अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं।
जानकारी मिल रही है कि सुभाष पासी के अलावा कुछ और विधायकों के साथ ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत के सदस्य भी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।
इसके अलावा बसपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पार्टी की भाजपा में शामिल होंगे।