लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने (SP Is Not Likely To Come To Power Till 2047) विधानसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए दावा किया कि सपा के 2047 तक सत्ता में आने की संभावना नहीं है। राज्य की नौ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सात और सपा दो सीट पर विजयी रही।
इसे भी पढ़ें – संभल की जामा मस्जिद में सर्वेक्षण के दौरान उपद्रवियों ने किया पथराव, 10 हिरासत में लिए गए
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने सीसामऊ एवं करहल सीट जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, मझवां, कटेहरी और कुंदरकी में जीत दर्ज की। भाजपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मीरापुर सीट पर जीत हासिल की।मौर्य ने सपा के नारे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जिक्र करते हुए ‘एक्स’ पर रविवार को
लिखा, ‘‘सपा का फर्जी पीडीए (परिवार डबलपमेंट एजेंसी) उपचुनाव में धराशायी। नौ सीट पर जीत का दावा करने वाले अब गिनती नहीं बता पा रहे।’’
इसे भी पढ़ें – वाराणसी में धार्मिक आयोजनों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 15 महिलाएं गिरफ्तार
SP Is Not Likely To Come To Power Till 2047 – उन्होंने सपा पर आरोप लगाया कि उसने लोकसभा 2019 में बसपा (बहुजन समाज पार्टी), 2024 में कांग्रेस से गठबंधन कर पिछड़ों और दलितों को गुमराह किया, परंतु जनता ने सपा को सिरे से नकार दिया। मौर्य ने करहल और सीसामऊ में भी भविष्य में जीत हासिल का दावा करते हुए कहा, ‘‘करहल से सीसामऊ तक सपा के गढ़ भी ढहेंगे और भाजपा के सुशासन का कमल खिलेगा।’’ मौर्य ने कहा, ‘‘2027 में हम 2017 दोहरायेंगे और एक बार फिर 300 पार के लक्ष्य के साथ नई इबारत लिखेंगे। एक हैं तो ‘सेफ’ हैं! मोदी जी के नेतृत्व में देश भी ‘सेफ’ (सुरक्षित), विकास भी ‘सेफ’।’’