Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केजरीवाल-मान की जोड़ी ने रचा इतिहास: पंजाब सरकार की इस पहल से अब छात्र Job Seeker नहीं बल्कि Job Giver बनेंगे
    • मान सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा: पंजाब के 3,100 गांवों में बनेंगे ‘मॉडल प्लेग्राउंड’ – अब खेलों को चुनेगी और नशे से बचेगी ‘युवा पीढ़ी
    • मान सरकार की गारंटी लाई रंग! पंजाब बना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब! फ़ूड, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटो सेक्टर में बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा,₹3,000 करोड़ का बड़ा निवेश!
    • मान सरकार की औद्योगिक क्रांति! फास्टट्रैक पोर्टल ने 96% पुराने मामले खत्म किए, कारोबार और नौकरियों की नई शुरुआत!
    • 55 साल के इंतजार के बाद तख़्त श्री केशगढ़ साहिब के सामने बनेगा विरासती मार्ग – भगवंत मान सरकार ने पूरा किया वादा
    • पंजाब ने रचा इतिहास: सरकारी दफ्तरों के सभी पुराने केस हुए खत्म, निवेश में आई तेज़ी
    • अब पंजाब बनेगा पूरे देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब
    • गेम चेंजर! पंजाब सरकार का बड़ा फैसला – अब घंटों में मिलेगी बिज़नेस अप्रूवल, 1.25 लाख करोड़ का होगा निवेश और 4.5 लाख युवा पाएंगे रोज़गार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उमा भारती के शराब बंदी अभियान पर बोले शिवराज, कहा चलाइये नशा मुक्त समाज अभियान

    उमा भारती के शराब बंदी अभियान पर बोले शिवराज, कहा चलाइये नशा मुक्त समाज अभियान

    April 4, 2022 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Shivraj Singh
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश में शराब बंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के अभियान की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh)  ने उनका नाम लिए बिना हवा निकाल दी है। मुख्यमंत्री चौहान (Shivraj Singh) ने शराब बंदी से मना नहीं किया लेकिन यह कह दिया है कि केवल दारू बंद करने से बंद हो जाएगी तो उन्हें शराब बंद करने में एक दिन नहीं लगेगा। मगर यह होता नहीं है और इसलिए नशामुक्त समाज बनाने का अभियान चलाया जाएगा। जैसे-जैसे यह अभियान चलेगा लोग शराब छोड़ेंगे तो अपने आप शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी।

    इसे भी पढ़ें – यह कैसी नर्सिंग परीक्षा ? मुरैना में सामूहिक नकल का वीडियो वाइरल

    मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती कई महीनों से शराब बंदी के अभियान के लिए प्रयासरत हैं। अभियान की कई तारीखें दी हैं लेकिन कभी गंगा यात्रा तो कभी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के कारण से इसे वे टालती रहीं। अब जब वे फ्री हो गई हैं तो उन्होंने इसके लिए फिर कोशिशें की हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी बात की। नई शराब नीति आने के पहले शराब की दुकान पर जाकर लोगों की राय ली और एक दुकान पर पत्थर भी फेंका मगर शराब नीति आई तो उनकी बात को नजर अंदाज कर दिया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश सरकार को शराब बेचकर राजस्व कमाने के आरोप लगाए थे।

    यही नहीं उन्होंने भाजपा के गैर भाजपा शासित राज्यों में शराब बंदी के खिलाफ मोर्चा खोलने का तर्क भी दिया। शराब बंदी के लिए पिछले महीने शराब की दुकान पर उनके पत्थर फेंके जाने की घटना से प्रेरित होकर सागर के देवरी में महिलाओं ने एक शराब की दुकान पर पत्थर भी फेंके और प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, छतरपुर सहित  कई स्थानों पर शराब दुकानों का विरोध होने लगा।

    इसे भी पढ़ें – उमा भारती ने नई शराब नीति पर सरकार को घेरा, कहा मै महिलाओं और बेटियों के साथ

    उमा भारती के शराब बंदी अभियान को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ इस तरह जवाब दिया जिसमें शराब बंदी के विरोधी होने की बात होने के बाद भी खुलकर सुनाई नहीं दी। उन्होंने कह दिया कि अगर दारू बंद करने से दारू बंद हो जाएगी तो वे एक दिन नहीं लगाएंगे इसे बंद करने में। मगर ऐसा होता नहीं है। इसके लिए पहले नशामुक्त समाज बनाने की जरूरत है। पहले नशामुक्त समाज के लिए अभियान चलाने की जरूरत है और इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। जैसे जैसे समाज नशामुक्त होगा वैसे वैसे शराब की दुकानें अपने आप बंद हो जाएंगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    किसानों का हल्ला बोल : ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के विरोध में निकाली ट्रैक्टर रैली, हाईवे जाम

    करवा चौथ से पहले खूनी वारदात: 9 माह की गर्भवती महिला का अपहरण, 16 बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

    जहरीला कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के मालिक रंगनाथन गोविंदन गिरफ्तार, 20 मासूमों की मौत का मामला

    इंदौर-खरगोन हाईवे पर दो कारों की भीषण टक्कर, 4 की मौत, 2 जिंदा जले

    ‘न्याय दो’ चिल्ला रहा था कातिल बेटा: झूठे आंसुओं से पुलिस को भटकाया, पिता की हत्या का ऐसे खुला राज

    ड्रग विभाग खस्ताहाल: न मशीनें हैं, न पर्याप्त स्टाफ… ऐसे चल रहा है मध्य प्रदेश में दवाओं का कंट्रोल

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.